मध्य प्रदेश:– भोपाल समेत एमपी के कई जिलों में कमर्शियल गैस सिलेंडर वितरण पर नई व्यवस्था लागू हुई है. जिसमें शादी वालों के लिए भी नियम तय कर दिया गया है.
शादियों का सीजन शुरू होने के बाद कमर्शियल गैस सिलेंडर की मांग फिर से बढ़ गई है. ऐसे में राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में कमर्शियल गैस सिलेंडर वितरण में नई व्यवस्था लागू की गई है. जिसमें शादी वाले घर भी शामिल हैं. भोपाल जिले में जिन घरों में शादी हैं. उन्हें अपनी पास की गैस एजेंसी में शादी का कार्ड जमा कराना होगा. जिसके बाद कंपनी की तरफ से शादी वाले घर में अधिकतम दो कमर्शियल सिलेंडर मिलेंगे. इसके अलावा दुकानों, होटलों और अन्य स्थानों में भी जरूरत के हिसाब से ही गैस सिलेंडर मिलेंगे.
शादी का कार्ड जमा कराना होगा
भोपाल प्रशासन की तरफ से यह जानकारी दी गई है कि शादी वाले घर के लोगों को शादी का कार्ड जमा कराना होगा. उसके बाद उन्हें प्रत्येक सिलेंडर के लिए 2200 रुपए का डिपॉजिट देना होगा. जबकि 2 सिलेंडर के लिए 4400 रुपए जमा कराना होगा. सिलेंडर का इस्तेमाल होने के बाद जब उनकी वापसी की जाएगी तो यह पैसा लौटा दिया जाएगा. जबकि गैस भरवाने का शुल्क 1850 रुपए देना होगा. इसके अलावा 2 से 3 दिनों के अंदर गैस सिलेंडर लौटाना जरूरी होगी. एक तरह से यह सिक्योरिटी मनी की तरह होगा. ताकि गैस सिलेंडर गुम होने की स्थिति में नुकसान न उठाना पड़े. इसलिए यह पैसा जमा कराया जा रहा है.
भोपाल में नई व्यवस्था लागू
भोपाल में कमर्शियल गैस सिलेंडर वितरण की यह नई व्यवस्था लागू हो चुकी है. फूड कंट्रोलर विभाग से चर्चा के बाद ही यह व्यवस्था लागू की गई है. क्योंकि शादी के कार्ड से यह पहचान भी हो जाएगी कि गैस सिलेंडर सही घर तक पहुंच रहा है. क्योंकि शादी की तारीख और सही जानकारी केवल कार्ड पर ही मिल पाएगी. कैटर्स एसोसिएशन का कहना है कि गैस सिलेंडर को लेकर अभी भी किल्लत की स्थिति देखी जा रही है. ऐसे में मजबूरी में लकड़ी के चूल्हे का भी लगातार इस्तेमाल किया जा रहा है. क्योंकि शादियों में बड़ी मात्रा में खाना बनता है. ऐसे में सिलेंडर की डिमांड भी रहती है.
शादियों का सीजन शुरू
दरअसल, शादियों का सीजन फिर से शुरू हो चुका है. जिससे गैस सिलेंडर की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है. क्योंकि शादियों में खाना बनाने में बड़ी मात्रा में गैस की जरुरत होती है. ऐसे में एक बार फिर से कमर्शियल गैस सिलेंडर की डिमांड बढ़ी है.
