अम्बिकापुर। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था. वायरल वीडियो में कुछ लोग शव को कंधे पर रखकर जंगली रास्ते से जा रहे थे.
वायरल होने के बाद ऐसी खबरें आने लगी कि एम्बुलेंस ना मिलने के कारण शव को कंधे पर ले जाया जा रहा है. इसके अलावा भी कई तरह की बातें वायरल की जा रही थी.
वायरल वीडियो के बारे में पता चला कि ये वीडियो जिले के उदयपुर क्षेत्र के ग्राम पुटा का है. इस गांव की शान्ति देवी नाम की महिला कैंसर से पीड़ित थी. वो दरिमा क्षेत्र में अपनी बहन के घर गई हुई थी. कैंसर लास्ट स्टेज पर होने के कारण महिला को डॉक्टरों ने जवाब दे दिया था.
डॉक्टरों ने महिला को घर में रहने की सलाह दी थी. महिला के परिजन दरिमा में किसी बैगा से उसका इलाज करा रहे थे. महिला की हालत मरणासन्न होने पर उसे ऑटो से अस्पताल ले जाने का प्रयास किया.
हालांकि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. महिला की मौत के बाद शव को परिजन गांव लेकर आ रहे थे. उसी समय का ये वीडियो है, जो कि काफी तेजी से वायरल हुआ था.
रीपा में महिलाएं तैयार कर रही आकर्षक गणेश मूर्ति वायरल वीडियो उदयपुर क्षेत्र का बताया जा रहा है. इस बारे में उदयपुर के एक दुकानदार ने बताया कि, ” वायरल वीडियो में महिला का शव था.
महिला कैंसर से पीड़ित थी. उसे इलाज के लिये अस्पताल नहीं बल्कि किसी दूसरे गांव ले जाया गया था. वहां से आते समय ऑटो में उसकी मौत हो गई.
क्योंकि रास्ते में कीचड़ था तो ऑटो वाले ने उन्हें उनके घर से करीब 500 मीटर पहले ही उतार दिया. उतनी दूर तक परिजन शव को कंधे पर लेकर गए.”
