Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अक्षय कुमार अपने जन्मदिन के मौके पर परिवार के साथ पहुंचे बाबा महाकाल के दरबार में , साथ में क्रिकेटर शिखर धवन भी दिखे …
    News

    अक्षय कुमार अपने जन्मदिन के मौके पर परिवार के साथ पहुंचे बाबा महाकाल के दरबार में , साथ में क्रिकेटर शिखर धवन भी दिखे …

    By Tv 36 HindustanSeptember 9, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उज्जैन :बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार शनिवार को महाकाल दरबार पहुंचे। अभिनेता अपने जन्मदिन के मौक पर परिवार सहित बाबा महाकाल के दर्शन करने यहां पहुंचे। इस दौरान उनके साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी शिखर धवन भी महाकाल दरबार में दिखे।

    : विश्व प्रसिद्ध श्री महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित आशीष गुरु ने बताया कि फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार अपने जन्मदिन पर परिवार सहित बाबा महाकाल के दर्शन करने भस्म आरती में आए हैं, जहां नंदी हॉल से उन्होंने बाबा महाकाल कि इस दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए और बाद में गर्भग्रह के बाहर से भगवान महाकाल का पूजा अर्चना की। इस दौरान उनके साथ बेटा आरव, भांजी सिमर और बहन अलका हीरानंदानी भी मौजूद रहीं।

    इतने लीन हुए की करने लगे नृत्य
    आज सुबह भस्म आरती के दौरान फिल्म ने अभिनेता अक्षय कुमार बाबा महाकाल की भक्ति में इतने लीन हो गए की भोले शंभू भोलेनाथ के जयकारों पर नाचने गाने लगे वे तालियां बजा बजाकर नृत्य करने लगे।

    इस दौरान एक खास बात यह भी रही की अभिनेता अक्षय कुमार और उनका बेटा आरव परंपरागत वेशभूषा मे शोला पहने नजर आए।

    मंदिर की परंपराओं की ली जानकारी अभिनेता अक्षय कुमार ने भस्म आरती में बाबा महाकाल के दिव्या दर्शनों का लाभ तो लिया ही लेकिन इसके साथ ही उन्होंने मंदिर के पुजारी पं. आशीष गुरु से यहां की परंपराओं की जानकारी भी ली।

    याद रहे कि अभिनेता अक्षय कुमार इसके पहले भी बाबा महाकाल के दरबार में कई बार आ चुके हैं, लेकिन आज जन्मदिन पर वे सिर्फ और सिर्फ बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दिए। जहां उन्होंने बाबा महाकाल से अपनी आने वाली फिल्म मिशन रानीगंज की सफलता की कामना भी की।

    भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी शिखर धवन भी थे साथ भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी शिखर धवन भी आज बाबा महाकाल के दर्शन करने भस्म आरती में मंदिर पहुंचे थे

    जहां वह सफेद कलर के शोले में दिखाई दिए उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन व पूजन करने के साथ ही बाबा महाकाल से वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की विजयश्री की कामना की।

    अक्षय कुमार और शिखर धवन को देख खुश हो गए श्रद्धालु आज सुबह भस्म आरती के दौरान जब श्रद्धालुओं फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार और भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी शिखर धवन को अपने बीच पाया तो वह खुश हो गए।

    वैसे श्रद्धालुओं को शिखर धवन और अक्षय कुमार तक तो पहुंचने नहीं दिया गया फिर भी उनके चेहरे पर एक अलग ही खुशी नजर आ रही थी।

    Post Views: 0

    hindinews india Today latest news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकिसान के हित में आज बड़े फैसले मंत्रिमंडलीय उप समिति का हुआ बैठक…
    Next Article कीचड़ होने के कारण एम्बुलेंस ना आने पर युवकों ने मरीज को कंधे पर लादकर घर पहुंचाया परेशान हुए परिजन…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    बरगी डैम त्रासदी पर CM सख्त हाई लेवल जांच के आदेश पीड़ितों से मिलकर दिया पूरा भरोसा…

    May 2, 2026

    उपमुख्यमंत्री का 3 मई को गरियाबंद दौरा, कई विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन…

    May 2, 2026

    गलत दिशा में रखा मनी प्लांट घर में बढ़ा देगा दरिद्रता, जानिए इसे रखने की सही दिश…

    May 2, 2026

    धन-संपत्ति में वृद्धि दिलाने वाले माने जाते हैं ये 5 रत्न, लेकिन पहनने से पहले जान लें ये नियम…

    May 2, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बरगी डैम त्रासदी पर CM सख्त हाई लेवल जांच के आदेश पीड़ितों से मिलकर दिया पूरा भरोसा…
    • उपमुख्यमंत्री का 3 मई को गरियाबंद दौरा, कई विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन…
    • गलत दिशा में रखा मनी प्लांट घर में बढ़ा देगा दरिद्रता, जानिए इसे रखने की सही दिश…
    • धन-संपत्ति में वृद्धि दिलाने वाले माने जाते हैं ये 5 रत्न, लेकिन पहनने से पहले जान लें ये नियम…
    • प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं होंगी मजबूत, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में सीएचओ भर्ती के लिए च्वाइस फिलिंग शुरू…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?