लखनऊ। साल 2024 में लोकसभा चुनाव होने को है और चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। इधर उत्तर प्रदेश में बीजेपी में बड़े बदलाव देखने को मिल रहा है। यूपी में बहुप्रतीक्षित भाजपा जिलाध्यक्षों की सूची शुक्रवार को जारी कर दी गई है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने नए जिलाध्यक्षों के नाम का ऐलान किया है।
ने पार्टी संगठन के लिहाज से क्षेत्रवार 98 जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। आगामी चुनावों को देखते हुए बीजेपी की नई टीम को काफी अहम माना जा रहा है। पिछले काफी समय से इस बात को लेकर चर्चाए चल रही थीं।आपको बता दें कि भाजपा ने पूरे प्रदेश को संगठन के लिहाज से छह हिस्सों में बांटा है। इसमें काशी, अवध ,पश्चिम, ब्रज, गोरखपुर और कानपुर शामिल है। जिलाध्यक्षों की नई सूची में युवाओं के साथ लोकसभा 2024 चुनाव पर ज्यादा जोर दिया गया है।
