नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आयी है। ईस्टर्न रेलवे की ओर से 3115 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसमें फिटर, वेल्डर, मैकेनिक, मशीनिस्ट, कारपेंटर, पेंटर, लाइनमैन, वायरमैन, इलेक्ट्रीशियन आदि पद शामिल हैं। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 26 अक्टूबर, 2023 है।
इसके अलावा उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से स्टेनोग्राफर के 277 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। फॉर्म भरने की शुरुआत 17 अक्टूबर से होगी। आखिरी तारीख 6 नवंबर 2023 है।
वहीं सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड में जूनियर फील्ड ऑफिसर, जूनियर फील्ड इंजीनियर के 308 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। सिलेक्शन होने पर 45 हजार रुपए महीना सैलरी मिलेगी। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 9 अक्टूबर 2023 है।
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ धनबाद की ओर से नॉन-टीचिंग के 64 पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। ऑनलाइन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 8 अक्टूबर 2023 तय की गई है।
