भोपाल। बैठक में मध्य प्रदेश के बाकी विधानसभा उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी। बैठक के पहले ही फिलहाल केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक मंत्रियों के टिकट खतरे में दिखाई पड़ रहे हैं। इस संबंध में बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह फैसला लेंगे।
इस बैठक में सिंधिया खेमे के महेंद्र सिंह सिसोदिया, सुरेश धाकड़, बृजेंद्र सिंह यादव और ओपीएस भदौरिया के टिकट पर फैसला होगा। बीजेपी की चार सूची में अभी तक इन मंत्रियों के नाम तय नहीं हुए है। जिससे उनके समर्थकों में संशय की स्थिति है।
मंत्री रामखेलावन पटेल, गौरीशंकर बिसेन, इंदर सिंह परमार पर भी पेंच फंसा है। मंत्री उषा ठाकुर और पूर्व मंत्री पारस जैन को मिल टिकट सकता है। शिवपुरी से मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की जगह पार्टी नया चेहरा देगी। बीजेपी 94 सीट पर नाम फाइनल करेगी।
