नई दिल्ली:– आपने अक्सर देखा होगा की कई लोगों के घर पर सात घोड़ो की तस्वीर लगी रहती है। वास्तु शास्त्र में सात घोड़ो की तस्वीर का एक अलग ही महत्व माना जाता है। अगर आपके कामकाज में तेजी नहीं आ रही है या करियर में रुकावट आ गई है तो यह सात घोड़ो की तस्वीर लगाना एक महाउपाय माना जाता है। लेकिन, वास्तु गुरु मान्या कहती हैं कि यह उपाय तभी काम करेगा जब आप इस तस्वीर को सही दिशा में लगाएंगे। अगर आप इस तस्वीर को सही दिशा में और सही नियम के साथ लगाते हैं तो यह आपकी रुकी हुई किस्मत को रफ्तार देने का कम कर सकती है। आइए जानते हैं सात घोड़ो की तस्वीर किस दिशा में लगाना चाहिए।
वास्तु गुरु मान्या के अनुसार, दक्षिण दीवार पर सात घोड़ो की तस्वीर करियर में बड़ी सफलता लेकर आती है। इसलिए सात घोड़ो की तस्वीर लगाने के लिए सबसे अच्छी दिशा दक्षिण ही मानी गई है।
सात घोड़ो की तस्वीर लगाने के लिए उत्तर दिशा भी उत्तम मानी गई है। इस दिशा में भी तस्वीर लगाना शुभ रहता है।
पूर्व दिशा में सात घोड़ों की तस्वीर लगाना अच्छा रहता है। इस दिशा में तस्वीर लगाने से सामाजिक तौर पर रिश्ते मजबूत होते हैं।
तस्वीर लगाते समय रखें इन बातों का खास ख्याल
वास्तु गुरु मान्या कहती है कि सात घोड़ो की तस्वीर हमेशा घर या कमरे के अंदर की तरफ होनी चाहिए। बाहर की तरफ दौड़ते हुए घोड़े समृद्धि को भी बाहर कर देते हैं।
घोड़ो तस्वीर में ज्यादा गुस्सा करते हुए नहीं होने चाहिए बल्कि शांत होने चाहिए।
वास्तु गुरु के अनुसार, तस्वीर में सभी सात घोड़े साफ तरह से दिखाई देने चाहिए। किसी भी घोड़े का कोई हिस्सा कटा हुआ या धुंधला नहीं होना चाहिए।
घोड़े तस्वीर में एकदम फ्री होने चाहिए। घोड़ो को लगाम नहीं होने चाहिए। बिना लगाम के दौड़ते हुए घोड़े होने चाहिए।
किन जगहों पर भूलकर भी न लगाएं घोड़ो की तस्वीर
वास्तु गुरु मान्या के अनुसार, सात घोड़ों की तस्वीर को कभी भी बेडरूम में न लगाएं। इस तस्वीर को या तो स्टडी रूम में या पूजा घर में या बाथरूम की दीवार पर ही लगाएं। घोड़ों की ऊर्जा शांत जगहों की ऊर्जा को बैलेंस करती है। मानसिक तनाव को भी कम करती है। इसे आप ऑफिस या अपने लीविंग रुम में भी लगा सकते हैं।
