मध्य प्रदेश। चुनाव लड़ने की ख़बरों के बीच बांगड़े ने बीते दिनों अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया था, जिसे सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के आदेश के बाद स्वीकार किया गया है।
बांगड़े के बैतूल के आमला से प्रत्याशी बनने की चर्चा है, जहां से कल ही कांग्रेस ने मनोज मालवे को अपना उम्मीदवार बनाया है। अब देखना होगा कि कांग्रेस यहां से अपना उम्मीदवार बदलती है या फिर बांगड़े को किसी और सीट से लड़ाया जाएगा।
