मध्य प्रदेश। विधानसभा चुनाव 2023 के जरिए राज्य की सत्ता वापस पाने के लिए कांग्रेस पुरजोर कोशिश कर रही है.
आए दिन कमलनाथ जनता के सामने वादों की लिस्ट पेश कर देते हैं. इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया.
हिन्दुत्व कार्ड चलते हुए कमलनाथ ने वादा किया है कि अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो श्रीलंका में सीता माता मंदिर के निर्माण की योजना दोबारा से शुरू की जाएगी.
