Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » समोसा खाना नहीं छोड़ सकते, तो घर पर बनाएं बिना मैदे का हेल्दी समोसा, नोट करें रेसिपी…
    समाचार

    समोसा खाना नहीं छोड़ सकते, तो घर पर बनाएं बिना मैदे का हेल्दी समोसा, नोट करें रेसिपी…

    By Tv36 HindustanJuly 26, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– शाम को एक कप कड़क अदरक वाली चाय और गरमा-गरम कुरकुरे समोसे का मजा ही अलग होता है, लेकिन कई बार हेल्दी इटिंग की आदत रखने वाले समोसे खाना अवॉयड करते हैं। अगर आप भी हेल्दी डाइट फॉलो करते हैं, तो पारंपरिक आलू वाले समोसे आपके लिए सही विकल्प नहीं है।

    आमतौर पर समोसा मैदा से बनाया जाता है और उसे डीप फ्राई किया जाता है, जिससे इसमें कैलोरी और फैट की मात्रा बढ़ जाती है। इसलिए आज रागी (फिंगर मिलेट) के आटे से हेल्दी और टेस्टी समोसा बनाने की विधि बता रहे है। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोषण से भी भरपूर होता है।
    मैदा की जगह रागी क्यों चुनें?
    रागी को फिंगर मिलेट भी कहा जाता है। रागी फाइबर, कैल्शियम, आयरन और कई जरूरी पोषक तत्वों का बेहतरीन स्रोत है। मैदा की तुलना में रागी ज्यादा पौष्टिक होती है और लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करती है। इसलिए समोसे जैसी पसंदीदा डिश को हेल्दी बनाने के लिए रागी एक अच्छा ऑप्शन है।
    रागी समोसा बनाने के लिए सामग्री
    आटा तैयार करने के लिए
    1 कप रागी का आटा
    थोड़ा-सा मैदा (बाइंडिंग के लिए)
    1 छोटा चम्मच जीरा
    1 छोटा चम्मच सौंफ
    स्वादानुसार नमक
    1 बड़ा चम्मच गरम तेल
    जरूरत अनुसार पानी
    स्टफिंग के लिए
    1 कप उबले और मैश किए हुए आलू
    ½ कप हरी मटर
    1 बारीक कटा प्याज
    3 बारीक कटी हरी मिर्च
    1 छोटा चम्मच जीरा
    एक चुटकी हल्दी पाउडर
    2 छोटे चम्मच इमली का गूदा
    स्वादानुसार नमक
    आवश्यकतानुसार तेल
    स्वादिष्ट स्टफिंग तैयार करें
    सबसे पहले एक पैन में थोड़ा-सा तेल गर्म करें। इसमें जीरा डालें। जीरा चटकने के बाद हरी मिर्च और बारीक कटा प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें।

    अब इसमें हल्दी, नमक, उबले हुए आलू और हरी मटर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। कुछ मिनट तक पकाने के बाद इमली का गूदा डालें और सभी सामग्री को अच्छी तरह मिला लें। तैयार स्टफिंग को ठंडा होने के लिए अलग रख दें।

    रागी का आटा गूंधें
    एक बड़े बाउल में रागी का आटा, थोड़ा-सा मैदा, जीरा, सौंफ, नमक और गरम तेल डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब धीरे-धीरे पानी डालते हुए नरम और चिकना आटा गूंध लें। आटे को ढककर 10-15 मिनट के लिए रख दें।

    समोसे का आकार दें
    आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और प्रत्येक लोई को पतली पूरी की तरह बेल लें। अब इसे बीच से काटकर कोन का आकार दें। तैयार आलू की स्टफिंग भरें और किनारों को अच्छी तरह सील कर दें, ताकि तलते समय स्टफिंग बाहर न निकले।
    सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें
    एक कढ़ाही में तेल गर्म करें। तेल गर्म होने पर तैयार समोसों को धीरे-धीरे डालें और मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। तलने के बाद समोसों को किचन टिश्यू पर निकाल लें, ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए। आप इसे और अधिक हेल्दी बनाने के लिए बेक भी कर सकते हैं।

    अब रागी से बने समोसे को पुदीने की चटनी, इमली की चटनी या गरमा-गरम मसाला चाय के साथ परोसें।

    Post Views: 655

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleयहां की शिक्षा विभाग में 828 प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल पदों पर भर्ती शुरू, ऐसे करें आवेदन…
    Next Article आज इन राशियों पर बरसेगी भोलेनाथ की कृपा, नौकरी-कारोबार में मिलेगा लाभ, जानें मेष से मीन तक राशिफल…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    जंतर-मंतर आंदोलन का मेंटल हेल्थ कनेक्शन CJP को विशेषज्ञों ने दी चेतावनी, जानें इन बातों का है खतरा…

    July 27, 2026

    गांवों के समग्र विकास से ही विकसित प्रदेश का संकल्प होगा साकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

    July 27, 2026

    महाप्रभु जगन्नाथ के दरबार में नतमस्तक हुए पूर्व सीएम भूपेश बघेल, अमलीपदर की ऐतिहासिक रथयात्रा को बताया प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान…

    July 27, 2026

    चेहरे पर चाहिए कुदरती निखार तो अपनाएं दादी-नानी के बताए ये 5 देसी नुस्खे, त्वचा दिखेगी चमकदार और फ्रेश…

    July 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • जंतर-मंतर आंदोलन का मेंटल हेल्थ कनेक्शन CJP को विशेषज्ञों ने दी चेतावनी, जानें इन बातों का है खतरा…
    • गांवों के समग्र विकास से ही विकसित प्रदेश का संकल्प होगा साकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…
    • महाप्रभु जगन्नाथ के दरबार में नतमस्तक हुए पूर्व सीएम भूपेश बघेल, अमलीपदर की ऐतिहासिक रथयात्रा को बताया प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान…
    • चेहरे पर चाहिए कुदरती निखार तो अपनाएं दादी-नानी के बताए ये 5 देसी नुस्खे, त्वचा दिखेगी चमकदार और फ्रेश…
    • प्रदर्शनकारियों पर चली एके-47 राइफल, राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- छात्रों पर नहीं, दोषियों पर कार्रवाई करें…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?