Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » Redmi 17 4G के फीचर्स लीक, 7500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस…
    समाचार

    Redmi 17 4G के फीचर्स लीक, 7500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस…

    By Tv36 HindustanJuly 26, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली :– रेडमी जल्द ही अपना नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है जिसे कंपनी Redmi 17 4G के नाम से पेश कर सकती है। हालांकि डिवाइस के लॉन्च से पहले ही इसके लगभग सभी स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गए हैं। हाल ही में EPREL लिस्टिंग के जरिए इसकी बैटरी डिटेल्स भी कन्फर्म हो गई हैं।

    वहीं अब एक नए रिपोर्ट में फोन के लगभग सभी स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हो गया है। खास बात ये है कि प्रोसेसर को लेकर चल रही अटकलों पर भी इस लीक ने ब्रेक लगा दिया है। चलिए जानते हैं कि इस अपकमिंग डिवाइस में क्या क्या खास देखने को मिल सकता है…
    Redmi 17 4G के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
    रिपोर्ट्स के मुताबिक Redmi 17 4G में 6.9 इंच का HD+ फ्लैट डिस्प्ले देखने को मिल सकता है, जिसका रिजॉल्यूशन 1600 × 720 पिक्सल हो सकता है। डिस्प्ले में 120Hz तक का अडैप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 675 निट्स की टिपिकल ब्राइटनेस और 825 निट्स हाई ब्राइटनेस मिल सकती है। स्क्रीन Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन से लैस हो सकती है।

    Snapdragon नहीं, मिलेगा MediaTek प्रोसेसर
    पहले कई सर्टिफिकेशन लिस्टिंग्स में ऐसा दावा किया गया था कि Redmi 17 4G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s 4G Gen 2 प्रोसेसर मिल सकता है लेकिन अब नई रिपोर्ट के अनुसार फोन में MediaTek Helio G91-Ultra चिपसेट मिल सकता है, जो 12nm प्रोसेस पर बेस्ड है।
    इसी प्रोसेसर का यूज कथित POCO C95 Pro 4G में भी किया जा सकता है, हालांकि कंपनी ने इसकी पुष्टि नहीं की है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7500mAh की बड़ी बैटरी हो सकती है। डिवाइस में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है, जिससे बड़ी बैटरी को कम टाइम में चार्ज किया जा सकेगा।

    Redmi 17 4G के संभावित कैमरा स्पेक्स
    फोटोग्राफी के लिए रेडमी के इस नए डिवाइस में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है, जिसके साथ एक सेकंडरी कैमरा भी मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में सामने की तरफ 8MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। जबकि वीडियो रिकॉर्डिंग 1080p@30fps तक की जा सकेगी।

    Post Views: 350

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article‘मन की बात’ में बार-बार प्रदेश का उल्लेख प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात मुख्यमंत्री साय…
    Next Article राम मंदिर चढ़ावा विवाद में नई SIT गठित, इस IG को मिली कमान सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सरकार ने लिया ये फैसला…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    धूम 4’ में नजर नहीं आएंगे रणबीर कपूर एक्टर ने खुद किया साफ, ‘लव एंड वॉर’ का किया जिक्र लेकिन ‘एनिमल पार्क’ पर चुप्पी…

    July 27, 2026

    सावन में व्रत नहीं रख सकें, तो कैसे मिलेगा भगवान शिव जी की कृपा यहां जानिए…

    July 27, 2026

    जंतर-मंतर आंदोलन का मेंटल हेल्थ कनेक्शन CJP को विशेषज्ञों ने दी चेतावनी, जानें इन बातों का है खतरा…

    July 27, 2026

    गांवों के समग्र विकास से ही विकसित प्रदेश का संकल्प होगा साकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

    July 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • धूम 4’ में नजर नहीं आएंगे रणबीर कपूर एक्टर ने खुद किया साफ, ‘लव एंड वॉर’ का किया जिक्र लेकिन ‘एनिमल पार्क’ पर चुप्पी…
    • सावन में व्रत नहीं रख सकें, तो कैसे मिलेगा भगवान शिव जी की कृपा यहां जानिए…
    • जंतर-मंतर आंदोलन का मेंटल हेल्थ कनेक्शन CJP को विशेषज्ञों ने दी चेतावनी, जानें इन बातों का है खतरा…
    • गांवों के समग्र विकास से ही विकसित प्रदेश का संकल्प होगा साकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…
    • महाप्रभु जगन्नाथ के दरबार में नतमस्तक हुए पूर्व सीएम भूपेश बघेल, अमलीपदर की ऐतिहासिक रथयात्रा को बताया प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?