Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » ऑनलाइन फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म स्विगी द्वारा कस्टमर से ज्यादा रुपये वसूलने का आरोप लगाया जा रहा….
    शीर्ष आलेख

    ऑनलाइन फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म स्विगी द्वारा कस्टमर से ज्यादा रुपये वसूलने का आरोप लगाया जा रहा….

    By Tv 36 HindustanNovember 2, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ऑनलाइन डिलिवरी प्लेटफॉर्म ने देखा जाये तो हमारा जीवन आसान बनाया है, लेकिन इसके काफी नुकसान भी देखने को मिल रहे हैं, जो हमें झेलने पड़ते हैं। डिजिटलाइजेशन के दौर में हर चीज केवल एक क्लिक की दूरी पर है, लेकिन इसके साथ ही इसमें धोखाधड़ी भी खूब तेजी से बढ़ रही हैं।आज के समय में ज्यादातर लोगों के मोबाइल फोन में ऑनलाइन फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म स्विगी देखने को मिल जायेगा, मगर आप इस ऐप से आपको बहुत ही ज्यादा सावधान रहने की जरुरत है।हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि अब स्विगी अपनी मनमानी पर उतर आया है।

    स्विगी ने आम जनता से पैसा लूटना शुरू कर दिया है।Swiggy पर इस समय कुछ यूजर्स द्वारा कस्टमर से ज्यादा रुपये वसूलने का आरोप लगाया जा रहा है। दरअसल, लोगों का कहना है कि Swiggy उनके साथ मनमानी और बदतमीजी कर रहा है। ऐसा ही एक ताजा मामला हमारे सामने आया है।अभिषेक नाम के एक यूजर ने स्विगी पर आरोप लगाते हुए हमें बताया है कि जब उन्होंने स्विगी से कुछ खाने का ऑर्डर किया तो उन्होंने एक्सेप्ट कर लिया, लेकिन 10 मिनट के बाद ही उन्होंने ऑर्डर को ही कैंसिल कर दिया।जब अभिषेक जी ने अपना ऑर्डर देखने के लिए स्विगी ऐप खोला तो उन्हें पता चला कि स्विगी ने उनका ऑर्डर कैंसिल कर दिया है। ऐसे में अभिषेक ने कस्टमर केयर से संपर्क करने की कोशिश की तो उन्होंने पहले तो इस बात को मनाने से इंकार कर दिया कि ऐसा हो ही नहीं सकता है।

    इतना ही नहीं कस्टमर वाले आपकी बात सुनने को तैयार ही नहीं होते हैं और वो खुद का ज्ञान ही देना शुरू कर देते हैं। जब अभिषेक ने कहा कि मेरा ऑर्डर कैंसिल कर दिया गया है तो आप मुझे मेरे पैसे वापस कर दें।तो उन्होंने पैसे देने से भी साफ मना कर दिया। इसका मतलब यानी पहले आप स्विगी से कुछ खाने के लिए ऑर्डर करेंगे और आपका ऑर्डर कैंसिल कर दिया जायेगा, यदि आपने गलती से ऑनलाइन पेमेंट कर दिया है तो आपका एक रुपये भी वापस नहीं मिलेंगे।अभिषेक ने जो ऑर्डर किया था उन्होंने कैंसिल करने के बाद उसका पूरा पैसा भी कट कर लिया। कस्टमर केयर से बात करनी चाहिए तो उन्होंने कहा कि हम आपकी किसी प्रकार की मदद नहीं कर सकते हैं।

    मतलब कॉल पर बात करने से साफ इंकार कर देते हैं। कहते हैं कि आप चैट के जरिये अपनी समस्या हमें बताये, लेकिन वहां भी किसी प्रकार की मदद नहीं मिलती है।इतना ही नहीं केवल अपनी ड्यूटी पूरा करने के लिए आपको ईमेल करने के लिए कहते हैं, जिसके जवाब के लिए आपको एक हफ्ते तक का इंतजार करना पड़ता है।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपाकिस्तान से आई सीमा हैदर ने मनाया पहला करवा चौथ, वीडियो वायरल….
    Next Article मराठा आंदोलन को लेकर महाराष्ट्र के कोने-कोने से हिंसा की तस्वीरें आ रही….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    यहां से हटाया गया राष्ट्रपति शासन, नोटिफिकेशन जारी…

    February 4, 2026

    खनन परियोजनाओं का हो गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध क्रियान्वयन सीएम साय…

    February 4, 2026

    आईटीआई कोरबा में पीएमएनएम का आयोजन 09 फरवरी को…

    February 4, 2026

    तकनीकी नवाचार से कोरबा जिले ने रचा नया कीर्तिमान…

    February 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    ADS
    Ads
    ADS
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • यहां से हटाया गया राष्ट्रपति शासन, नोटिफिकेशन जारी…
    • खनन परियोजनाओं का हो गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध क्रियान्वयन सीएम साय…
    • आईटीआई कोरबा में पीएमएनएम का आयोजन 09 फरवरी को…
    • तकनीकी नवाचार से कोरबा जिले ने रचा नया कीर्तिमान…
    • ग्राम पंचायत धनगांव में हुए भ्रष्टाचार की खुलेगी पोल, पूर्व सरपंच और पंचों ने 15वें वित्त की राशि में सचिव तथा करारोपरण अधिकारी पर लगाए हैं गंभीर आरोप…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?