Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » लोगों का एक ग्रुप 28 साल से लगातार पढ़ रहा इस किताब को, मगर अभी तक नहीं हुआ खत्म…..
    शीर्ष आलेख

    लोगों का एक ग्रुप 28 साल से लगातार पढ़ रहा इस किताब को, मगर अभी तक नहीं हुआ खत्म…..

    By Tv 36 HindustanNovember 22, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जेम्स जॉयस नाम के एक आयरिश राइटर द्वारा लिखी गई एक किताब है फिन्नेगन वेक (Finnegans Wake), जिसे लोगों का एक ग्रुप 28 साल से लगातार पढ़ रहा है. कहा जाता है कि ये किताब दुनिया की सबसे कठिन किताबों में से एक है, जो 80 भाषाओं में लिखी गई है.

    सोशल मीडिया के इस दौर में किताबें पढ़ने का शौक कुछ लोगों के लिए भले ही मर गया हो, लेकिन अभी भी ऐसे बहुत से लोग हैं, जो मोबाइल और लैपटॉप का इस्तेमाल करने और टीवी देखने से ज्यादा किताबें पढ़ने को तवज्जो देते हैं. कुछ तो ऐसे भी हैं, जो इतने शौकीन होते हैं कि कोई किताब पढ़ने बैठें तो उसे एक ही दिन में खत्म भी कर देते हैं, पर आज हम आपको एक ऐसी किताब के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे सालो से पढ़ा जा रहा है, लेकिन अभी भी वो किताब खत्म नहीं हुई है. ऐसा नहीं है कि उस किताब में अनगिनत पन्ने हों, बल्कि उसमें 600 के करीब पन्ने हैं, लेकिन फिर भी उसे पढ़ने में लोगों की हालत खराब है.इस किताब का नाम फिन्नेगन वेक है, जिसे जेम्स जॉयस नाम के एक आयरिश राइटर ने लिखा है.

    यह किताब असल में एक नॉवेल है, जिसमें कुल 628 पेज हैं. ऑडिटी सेंट्रल नामक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, कैलिफोर्निया स्थित एक बुक क्लब ने हाल ही में इस किताब का पहला वाचन पूरा किया है, जो कि एक बेहद ही कठिन पुस्तक है, जिसे उसने 28 साल पहले पढ़ना शुरू किया था. दरअसल, जेम्स जॉयस ने एक बार कहा था कि वह अपने पाठकों से जो मांग करते हैं, वो ये है कि उन्हें ‘अपना पूरा जीवन मेरी रचनाओं को पढ़ने में समर्पित करना चाहिए’ और कुछ लोगों ने उनकी इस बात को एकदम सीरियसली ही ले लिया.

    80 भाषाओं में लिखी गई है किताबरिपोर्ट्स के मुताबिक, बुक क्लब के सदस्यों ने अपने जीवन के पिछले 28 साल ‘फिन्नेगन वेक’ को पेज दर पेज समझने और इसके कई रहस्यों को जानने की कोशिश में बिताए हैं. कहा जाता है कि ये किताब इतनी कठिन है कि कोई भी व्यक्ति ये नहीं कह सकता कि उसने इसे पूरा पढ़ लिया और अच्छे से समझ लिया. बताया जाता है कि इस किताब को लगभग 80 भाषाओं को संदर्भित करते हुए पुनर्आविष्कृत शब्दों, वाक्यों और संकेतों के जटिल मिश्रण में लिखा गया है.

    यही वजह है कि इसे पढ़ने में लोगों की हालत खराब हो जाती है.कभी न खत्म होने वाली किताब है येकैलिफोर्निया के एक एक्सपेरिमेंटल फिल्म निर्माता गेरी फियाल्का ने साल 1995 में इस किताब को पढ़ने के लिए कुछ लोगों का एक ग्रुप बनाया था. किताब के सिर्फ दो पेज को पढ़ने और उसपर अपने विचार देने के लिए 10 से 30 लोग स्थानीय लाइब्रेरी में हर महीने बैठते थे और चर्चा करते थे. हालांकि बाद में उन्होंने इसे घटाकर प्रति बैठक एक पेज कर दिया था. गेरी फियाल्का के रीडिंग ग्रुप के एक सदस्य 38 वर्षीय पीटर क्वाड्रिनो ने बताया कि किताब पढ़ने के दौरान वो 30 अलग-अलग विकिपीडिया टैब खोलकर बैठते थे, ताकि किताब में लिखे एक-एक शब्द को वो अच्छे से समझ पाएं. ये रीडिंग ग्रुप कहता है कि ‘फिन्नेगन वेक’ कभी न खत्म होने वाली किताब है.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article100 ML का दूध का पैकेट खरीदने में भी लातूर के लोगों के पसीने छूट रहे,20 हजार रुपये लीटर….
    Next Article सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ के दौरान सेना के 2 कैप्टन समेत चार जवान शहीद…..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    गवर्नर से ज्यादा वेतन पा रहे इंजीनियर, स्वीपर को मिल रहे महीने के 2 लाख इस राज्य में मिल रही बंपर सैलरी…

    February 26, 2026

    प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना और अवसरों का विस्तार हमारी प्राथमिकता सीएम साय…

    February 26, 2026

    देशभर के पेट्रोल पंपों के लिए बड़ा आदेश अप्रैल से 20% एथेनॉल वाला पेट्रोल अनिवार्य, जानिए आपके वाहनों पर क्या होगा असर …

    February 26, 2026

    युवाओं के लिए सुनहरा मौका ट्राइडेंट ग्रुप में आकर्षक सैलरी के साथ होगी भर्ती…

    February 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • गवर्नर से ज्यादा वेतन पा रहे इंजीनियर, स्वीपर को मिल रहे महीने के 2 लाख इस राज्य में मिल रही बंपर सैलरी…
    • प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना और अवसरों का विस्तार हमारी प्राथमिकता सीएम साय…
    • देशभर के पेट्रोल पंपों के लिए बड़ा आदेश अप्रैल से 20% एथेनॉल वाला पेट्रोल अनिवार्य, जानिए आपके वाहनों पर क्या होगा असर …
    • युवाओं के लिए सुनहरा मौका ट्राइडेंट ग्रुप में आकर्षक सैलरी के साथ होगी भर्ती…
    • जिम्बाब्वे के खिलाफ बदल जाएगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, जानें कौन-कौन हो सकता है बाहर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?