*खड़गवां।* वन परिक्षेत्र खड़गवां में हाथियों का आतंक निरंतर जारी है, जहां ग्राम फुनगा के ग्रामीणों के बताए अनुसारएक हाथी जो करीब एक हफ्ते से ग्राम फुनगा के आस पास के क्षेत्रों में विचरण कर रहा है, बीते शाम लगभग पांच बजे के करीब ग्राम फुनगा में इस हाथी ने बड़ा आतंक मचाया,वही क्षेत्र में यह भी अफवाह कहीं ना कहीं सामने आ रहा था कि हाथी के द्वारा 12 गायो को हांथी द्वरा दबा दिया गया है, इस विषय की जब विस्तृत जानकारी लेने के लिए वन परिक्षेत्र अधिकारी खड़गवां दीक्षा मैडम के पास पत्रकार पहुंचे तो मैडम ने बाईट देने से मना किया और कोई जानकारी नही दी आपको बता दें कि जब से जब से मैडम साहिबा वन परीक्षित खडगांव में पदस्त हुई है तब से मीडिया के साथ किसी भी प्रकार की जानकारी देने से बचती हुई नजर आती है वहीं कल जब बाईट मांगा गया तो पत्रकारों को ही पत्रकारता समझने लगी और कहा कि मेरे परिसर में आपको आने से पहले परमिशन लेना होगा तरह तरह की गोल मटोल बातें करने लगे और कहा कि अगर बाईट लेना है तो जाइए उच्च अधिकारी से लीजिए जबकि अगर वन परिचेत्र में अधिकारी मौजूद है तो उसका कर्तव्य बनता है कि किसी प्रकार की भी जानकारी मीडिया को दे लेकिन जब से यह मैडम यहां पर उपस्थित हुई है तब से इनका यही रवैया रहता है पत्रकारों से भी कहीं ना कहीं व्यवहार उनके द्वारा लगातर किया जाता है।जिसकी शिकायत पत्रकार द्वारा उच्च अधिकारियों को भी दी गई है आगे देखने वाली बात होगी कि इस पर किस प्रकार से संज्ञान लिया जाता है।
