नई दिल्ली:- क्या आपको रात में बार-बार टॉयलेट के चक्कर लगाने पड़ते हैं? क्या इसकी वजह से आपकी नींद खराब रहती है? अगर हां, तो यह कई समस्याओं की ओर इशारा करता है। मुख्य रूप से डायबिटीज, यूरिन इन्फेक्शन की वजह से रात के समय बार-बार पेशाब आता है। वहीं, प्रेग्नेंसी के दौरान भी इस तरह की परेशानी होती है। ऐसी स्थिति से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ आसान से उपायों को अपना सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको रात के समय बार-बार पेशाब आने की परेशानी को दूर करने का आसान सा तरीका बताएंगे। आइए जानते हैं इस लेख में विस्तार से-
आंवला बार-बार यूरिनेशन की परेशानी से दिलाए छुटकारा
आंवला विटामिन सी से भरपूर है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकता है। साथ ही यूरिन इन्फेक्शन की समस्याओं को भी दूर कर सकता है। यह बार-बार पेशाब आने की परेशानी को दूर करने का काफी असरदार नुस्खा है। इसका प्रयोग आप नियमित रूप से जूस या फिर चटनी के रूप में कर सकते हैं।
बार-बार पेशाब आने की परेशानी दूर करे अनार का पेस्ट
अनार के छिलके में एंटी-माइक्रोबियल गुण होता है, जो सुक्ष्मजीवों को नष्ट करने की क्षमता होती है। यह ई.कोली नामक बैक्टीरिया के खिलाफ विशेष रूप से प्रभावी है, जो मुख्य रूप से यूरिन संक्रमण को कम कर सकते हैं। इसका सेवन करने के लिए अनार के छिलकों को पीसकर इसे 1 गिलास पानी में घोल लें और इसका सेवन करें। इससे बार-बार यूरिन आने की परेशानी दूर हो सकती है।
तुलसी है प्रभावी
बार-बार पेशाब आने की परेशानी को दूर करने के लिए आप तुलसी की पत्तियों का प्रयोग कर सकते हैं। यह आयुर्वेदिक औषधीय गुणों का भंडार है। इसके प्रयोग से यूरिन इन्फेक्शन की परेशानी को दूर किया जा सकता है। इसे आप पानी में उबालकर या फिर खाली पेट इसकी पत्तियों को चबाकर कर सकते हैं। इससे बार-बार यूरिन आने की परेशानी को कम किया जा सकता है।
जीरा है असरदार
रात के समय बार-बार पेशाब आने की परेशानी को दूर करने के लिए जीरा का सेवन करें। इसमें विभिन्न तरह के जीवाणु संक्रमणों के खिलाफ लड़ने में मदद मिलती है। यह बैक्टीरिया को भी नष्ट कर सकता है। इसका सेवन आप रोजाना रात में पानी में भिगोकर या फिर उबालकर कर सकते हैं।
मेथी का दाना पेशाब की समस्या को करे कम
अध्ययनों से पता चलता है कि मेथी का प्रयोग शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए किया जा सकता है। इसमें विशिष्ट रूप से बायोएक्टिव यौगिक जैसे- एल्कलॉइड्स, स्टेरॉयड और ट्राइगोनेलिन होते हैं। यह डायबिटीज और बार-बार पेशाब आने की परेशानी को दूर कर सकते हैं। इसका सेवन आप पानी में भिगोकर या फिर पाउडर को पानी में मिक्स करके कर सकते हैं।
