इस बार CES 2024 में टेक्नोलॉजी का अद्भुत अवतार देखने को मिल रहा है. बीते दिनों में इस शो में कभी इनविजिबल टीवी तो कभी जीभ का माउस में बदलना दिखाया गया है. अब इस शो में एक ऐसी टॉयलेट सीट पेश की गई है जिसे बाथरूम में लगाने के बाद आपको अकेला फील नहीं होगा. ये टॉयलेट सीट आपसे जमकर बाते करेगी आपके इंस्ट्रक्शन फॉलो करेगी. इसमें Alexa और Google Assistant आपके इंस्ट्रक्शन फॉलो और आपके सवालों का जवाब भी देंगे.
शो में प्लंबिंग प्रोडक्ट मैन्युफैक्चरर Kohler ने एक टॉयलेट सीट से पर्दा उठाया है. ये एक ऐसी टॉयलेट सीट है जो बात कर सकती है. इस स्मार्ट बिडेट टॉयलेट सीट का नाम PureWash E930 है.स्मार्ट टॉयलेट सीटकोहलर के मुताबिक, इस सीट को स्लिम और नॉर्मल डिजाइन में बनाया गया है ताकि इसे खुद भी धोया जा सके. बिडेट सीट सेंसेज पर काम करेगी यानी जब सीट मोशन महसूस करेगी तो सीट कवर को ऑटोमैटिकली खोल दोगी और बंद कर देगी. ये सेल्फ-क्लीनिंग मोड के लिए अपने इन-बिल्ट UV लाइट का इस्तेमाल करती है.
हैंड्स-फ्री कंट्रोलइस स्मार्ट सीट पर बैठकर आप इसे हैंड्स-फ्री कंट्रोल कर सकते हैं इसके लिए आप एलेक्सा और गूगल असिस्टेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप टॉयलेट को कमांड देकर ऑन-ऑफ कर सकते हैं. यही नहीं आप कमांड के जरिए एयर ड्रायर को भी एक्टिव कर सकते हैं. ये ऑटोमैटिकली क्लीनिंग भी कर सकती है. स्मार्ट टॉयलेट में आप टेंपरेचर और प्रेशर को अपने हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं.में हीटिंग फीचर और स्प्रे मोड्सइस स्मार्ट बिडेट सीट में आपको कई फीचर्स मिल रहे हैं जिसमें इसके कुछ बेहद शानदार शानदार फीचर्स शामिल हैं. इसमें हीटिंग फीचर जेंटल और फुल फोर्स स्प्रे के साथ और भी अलग-अलग स्प्रे मोड भी दिए गए हैं. PureWash E930 वॉयस कमांड के साथ मैनुअल के लिए रिमोट कंट्रोल भी दिया गया है.
