नई हार्ले डेविडसन X440 और ट्रायम्फ स्पीड 400 काफी सफल रही है. इनकी सफलता ने बाइक कंपनियों को तेजी से बढ़ते 400cc-500cc सेगमेंट में और ज्यादा मोटरसाइकिल लॉन्च करने के लिए प्रेरित किया है. रॉयल एनफील्ड, बजाज और हीरो मोटोकॉर्प भी अगले 1-2 सालों में कई नई मोटरसाइकिलों के साथ इस स्पेस में बाइक्स लाने वाली हैं. चलिए, भारतीय बाजार में आने वाली पांच 400cc मोटरसाइकिलों के बारे में बताते हैं.HERO MAVRICK 440
हिरो मोटोकॉर्प ने अपनी सबसे बड़ी मोटरसाइकिल- मैवरिक 440 को पेश किया है. ये 2-3 महीनों में बाजार में आएगी. फरवरी में बुकिंग शुरू होगी अप्रैल से डिलीवरी शुरू हो सकती है. बाजार में यह Triumph Speed 400 और Honda CB300R को टक्कर देगी. इसमें इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल इंजेक्शन के साथ एयर कूल्ड ऑयल कूलर 2V सिंगल-सिलेंडर 440cc ‘TorqX’ इंजन मिलेगा.
RE HUNTER 450रॉयल एनफील्ड कई नई मोटरसाइकिलों पर काम कर रही है, जो ब्रांड के नए 450cc इंजन प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होंगी. यह प्लेटफ़ॉर्म नई हिमालयन 450 में भी है. इसका इस्तेमाल नई हंटर 450 को तैयार करने के लिए भी किया जाएगा. इसमें यूएसडी के बजाय टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर मोनोशॉक यूनिट मिल सकती है. इसमें नया 452cc, सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन हो सकता है.
BAJAJ PULSAR NS400बजाज ऑटो ने पुष्टि की है कि उसकी अब तक की सबसे बड़ी पल्सर को इस साल लॉन्च किया जाएगा. यह बजाज पल्सर NS400 कहा जा सकता है. इसे NS200 वाले प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा सकता है, जिसमें ज्यादा पावर वाले बड़े इंजन को एडजेस्ट करने के लिए बदलाव करना होगा. NS400 में मौजूदा 40bhp, 373cc इंजन दिए जाने की संभावना है, जो डोमिनार में भी है.
TRIUMPH THRUXTON 400बजाज-ट्रायम्फ जेवी ने 2023 में देश में स्पीड 400 रोडस्टर और स्क्रैम्बलर 400X लॉन्च की थी. कंपनी एक ही प्लेटफॉर्म पर कई नई मोटरसाइकिलें पेश करने की योजना बना रही है. उम्मीद है कि कंपनी ट्रायम्फ थ्रक्सटन 400 को पेश कर सकती है, जिसे विदेशों में परीक्षण के दौरान देखा गया है. इसमें 398cc, सिंगल-सिलेंडर TR-सीरीज़ इंजन मिल सकता है, जिसे 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा जा सकता है.
HARLEY-DAVIDSON NIGHTSTER 440हार्ले-डेवडिसन X440 को ग्राहकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. इसे हीरो मोटोकॉर्प के साथ मिलकर बनाया गया है. अब इसी इंजन प्लेटफॉर्म पर बेस्ड अन्य मोटरसाइकिलें लॉन्च करने की योजना है. दरअसल, हीरो ने भारत में नाइटस्टर 440 नाम को ट्रेडमार्क कराया है. इससे पता चलता है कि यह 440cc इंजन पर बेस्ड दूसरी हार्ले हो सकती है.
