नई दिल्ली:- अधिकत्तर लोगों का सवाल हैं, की एक व्यक्ति कितना बचत खाता रख सकता हैं और कितना चालू खाता रखना चाहिए।
इसके अलावे एक मोबाइल नंबर को कितने बैंक अकाउंट में रजिस्ट्रेशन करना चाहिए, यही नहीं क्या एक बैंक खाते में दो मोबाइल नंबर रजिस्टर कराएं जा सकते हैं।
इसके बाद क्या आपके बैंक खाते में नॉमिनी नाम को बदला जा सकता हैं, चुकी बहुत से ऐसे लोग हैं जिन्हे खुद नहीं पता की उनके बैंक खाते में नॉमिनी नाम किसका दिया हुआ हैं।
तो ऐसे परिस्थिति में क्या आपके नॉमिनी नाम को बदला जा सकता हैं अगर हाँ तो कैसे आप नॉमिनी नाम को भी बदल सकते हैं, सबकुछ जानेंगे इस लेख में बस आराम से 2 मिनट के भीतर सारी जानकारी जानें।
क्या दो बैंक अकाउंट आपके लिए मुशीबत हैं
आपको बताते चले रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के तरफ से ऐसा कोई भी गाइडलाइंस नहीं हैं, जिसमें ये कहा गया हो की एक व्यक्ति एक ही बैंक अकाउंट रख सकता हैं।
या फिर एक व्यक्ति सिर्फ दो ही बैंक खाता रख सकता हैं, ऐसा बिल्कुल भी नहीं हैं आप चाहे तो इंडिया में चल रहे तमाम सरकारी और प्राइवेट बैंकों में अपना सेविंग अकाउंट ओपन करवा सकते हैं।
अक्सर लोगों का कहना हैं की एक से अधिक बैंक में खाता नहीं खोलना चाहिए लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं हैं, बल्कि उसका कहने का तात्पर्य ये होता हैं की अधिक बैंक अकाउंट रखने पर आपको मिनिमम बैलेंस मैनेज करना चाहिए।
क्युकी मिनिमम बैलेंस मैनेज नहीं करने पर आपके पैसे भी कट जाते हैं, इसके अलावे एटीएम का चार्ज, चेक बुक का चार्ज और अनुअल चार्ज काटा जाता हैं।
इसलए लोग कहते हैं की आप एक या दो बैंक अकाउंट से ज्यादा ना रखे, परंतु हम आपको सुनिश्चित करवा दे आरबीआई के तरफ से ऐसा कोई गाइडलाइंस नहीं हैं।
एक मोबाइल नंबर कितने बैंक में रजिस्टर करवाएं
यदि आपके पास अलग – अलग बैंकों में कई अकाउंट हैं तो आप सभी बैंकों में एक ही मोबाइल नंबर रजिस्टर करवा सकते हैं।
आरबीआई के तरफ से किसी भी बैंक में एक से अधिक मोबाइल नंबर रजिस्टर करने का प्रावधान नहीं हैं, यानि की आप एक ही बैंक खाते में दो मोबाइल नंबर एड नहीं करवा सकते हैं।
हलाकी आप नंबर अगर बदलवाना चाहते हैं तो आप बदलवा सकते हैं, बहुत आसानी से आपके बैंक खाते में कोई अन्य नंबर बदला जा सकता हैं।
हलाकी तमाम बैंकों में एक ही मोबाइल नंबर रजिस्टर करवाने से आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ता हैं चुकी नेट बैंकिंग और यूपीआई के लिए रजिस्टर करते वक्त आपको कन्फ़्युशन होता हैं।
इसलिए आप अगर एक से अधिक बैंक अकाउंट रखते हैं, तो आप अलग – अलग नंबर रजिस्टर करवा सकते हैं ये आपके ऊपर निर्भर करता हैं।
बैंक अकाउंट में नॉमिनी का नाम बदला या फिर जोड़ा जा सकता हैं
ये महत्वपूर्ण सवाल हैं देखिए अगर आपके बैंक अकाउंट में नॉमिनी का नाम दिया हुआ हैं और उसे बदलने की सोच रहें हैं तो आसानी से बदला जा सकता हैं।
इसके अलावे यदि आपके बैंक खाते में नॉमिनी का नाम ही नहीं जोड़ा हुआ हैं तो भी आप नॉमिनी नाम एड करवा सकते हैं।
नॉमिनी नाम बदलने अथवा जुड़वाने के लिए अपने बैंक जाएं और केवाईसी फ्रॉम को भरकर जमा करवा दे, आपका नॉमिनी नाम बदला और जोड़ा जाएगा।
ध्यान दीजिए आप नॉमिनी नाम में अपने सदस्यों में से किसी भी एक का नाम एड करवा सकते हैं, ये आसान प्रक्रिया हैं इसके लिए बैंक में जाकर संपर्क कर सकते हैं धन्यवाद।
