Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » वेट लॉस जर्नी के दौरान इस समय भूलकर भी ना करें अपना वेट चेक, गलत वजन बताएगी मशीन…….
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    वेट लॉस जर्नी के दौरान इस समय भूलकर भी ना करें अपना वेट चेक, गलत वजन बताएगी मशीन…….

    By Tv 36 HindustanJanuary 31, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    *मध्यप्रदेश:-* जब कोई व्यक्ति वजन कम करना चाहता है, तो वह इसे लेकर इतना कॉन्शियस हो जाता है कि हर दिन अपना वजन चेक करता है कि किस दिन कितने ग्राम वजन कम हुआ. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी यह आदत आपको गलत रिजल्ट दे सकती है. जी हां, एक्सपर्ट्स का मानना है कि गलत समय पर वजन करने से आपको गलत रिजल्ट मिल सकते हैं और यह आपकी वेट लॉस जर्नी पर नेगेटिव इफेक्ट भी डाल सकता है. तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि किस समय आपको वेट चेक नहीं करना चाहिए. *पीरियड्स के दौरान*अगर कोई महिलाएं अपना वेट लॉस कर रही है, तो पीरियड्स के पहले के तीन से चार दिनों में अपना वेट चेक नहीं करें, क्योंकि इस समय शरीर में सूजन रहती है और हार्मोनल इंबैलेंस के चलते वॉटर रिटेंशन भी बढ़ जाता है, जिसके चलते जब आप वजन करेंगे तो आपका वेट ज्यादा ही आएगा. इतना ही नहीं एस्ट्रोजन और प्रोजेस्ट्रोन में उतार-चढ़ाव के कारण भी ब्रेस्ट, पेट, हाथ-पैरों में सूजन हो सकती है और आपका वजन बढ़ा हुआ आ सकता है. *एक्सरसाइज के तुरंत बाद*अगर आप वर्कआउट करते हैं, तो एक्सरसाइज या कोई भी फिजिकल एक्टिविटी करने के तुरंत बाद आपको वेट नहीं नापना चाहिए. दरअसल, फिजिकल एक्टिविटी करने के बाद शरीर में लिक्विड की कमी हो जाती है और इससे वजन में उतार-चढ़ाव हो सकता है. *खाना खाने के तुरंत बाद*जब आप खाना खाते हैं उसके तुरंत बाद आपको कभी भी वजन नहीं करना चाहिए, क्योंकि आपके शरीर में खाना रहता है और पानी की मात्रा भी ज्यादा रहती है, ऐसे में आपका वजन बड़ा हुआ आ सकता है. *लॉन्ग जर्नी के बाद*अगर आप लॉन्ग रूट की ट्रैवलिंग करके आए हैं, तो उसके बाद कभी भी अपना वेट चेक नहीं करें, क्योंकि लंबी यात्रा के दौरान शरीर में लिक्विड और इलेक्ट्रोलाइट्स इंबैलेंस हो सकता है जिससे शरीर में वजन बढ़ सकता है. *कब्ज या पेट फूलने के दौरान*अगर आपको कब्ज की समस्या है या आपका पेट फूल रहा है, तो इस दौरान आपको वजन चेक नहीं करना चाहिए, क्योंकि कब्ज के दौरान वजन चेक करने पर शरीर का वजन बढ़ा हुआ आएगा. आप हमेशा पेट साफ होने के बाद ही अपना वेट चेक करें।

    Post Views: 0

    *During the weight loss journey do not check your weight even by mistake at this time Hindi khabar Hindi news hindinews india Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleदो बैंक अकाउंट आपके लिए मुश्किल, एक व्यक्ति कितने बैंक अकाउंट रख सकता हैं,जाने…
    Next Article 2 लाख की FD करवाने पर अब इतना मिलेगा, नई ब्याज दर 1 जनवरी से लागू…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    बच्चों को चलती बस में छोड़कर प्रेमी संग फरार हुई निर्दयी मां, मासूमों के जेब में मिली चिट्ठी में ये लिखा देख भड़के लोग…

    May 21, 2026

    प्रदेश में शुरू होगी ये योजना ड्रॉपआउट विद्यार्थियों को फिर से पढ़ाई से जोड़ेगी सरकार…

    May 21, 2026

    बढ़ती महंगाई के बीच कर्मचारियों को राहत, सरकार ने किया बड़ा ऐलान; अब इतनी हो जाएगी डीए…

    May 21, 2026

    पुलवामा हमले के इस मास्टरमाइंड का PoK में खात्मा, अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली…

    May 21, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बच्चों को चलती बस में छोड़कर प्रेमी संग फरार हुई निर्दयी मां, मासूमों के जेब में मिली चिट्ठी में ये लिखा देख भड़के लोग…
    • प्रदेश में शुरू होगी ये योजना ड्रॉपआउट विद्यार्थियों को फिर से पढ़ाई से जोड़ेगी सरकार…
    • बढ़ती महंगाई के बीच कर्मचारियों को राहत, सरकार ने किया बड़ा ऐलान; अब इतनी हो जाएगी डीए…
    • पुलवामा हमले के इस मास्टरमाइंड का PoK में खात्मा, अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली…
    • आने वाले दिनों में बदल जाएगी स्कूलों की सूरत, जानें सीएम डॉ. मोहन ने बनाया ये प्लान…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?