नई दिल्ली:– जम्मू-कश्मीर के आतंकी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। प्रतिबंधित आतंकी संगठन ‘अल बद्र’ (Al Badr) के प्रमुख कमांडरों में से एक, अरजमंद गुलजार उर्फ बुरहान हमजा के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। हमजा 2019 में हुए पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड था। वह सुरक्षा एजेंसियों की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल था। आतंकी अरजमंद मूल रूप से दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले का रहने वाला था, जो पिछले 7 सालों से पाकिस्तान में रह रहा था।
