नई दिल्ली:- अगर आप रिस्क फ्री इनवेस्टमेंट करने की सोच रहे हैं तो यकीन मानिए पोस्ट ऑफिस एफडी स्कीम खास आपके लिए हैं, क्युकी इसमें मिलता हैं तगड़ा ब्याज और कई सुविधाएं।
ध्यान दीजिए पिछले बार हमने 1 लाख की एफडी पर कितना पैसा मिलता हैं ये बता चुके हैं, परंतु इस लेख में 2 लाख की एफडी करवाने पर कितना मिलेंगे जानेंगे।
थोड़ा इधर भी ध्यान दीजिए इसमें मिनिमम निवेश 1000 रुपये से कर सकते हैं, परंतु अधिकत्तम निवेश की सीमा नहीं हैं आपके पास 10 लाख हैं, 20 लाख हैं या करोड़ों हैं आप इस एफडी स्कीम में निवेश कर सकते हैं।
एक अच्छी बात की आप इसमें 1 साल, 2 साल, 3 साल या फिर 5 साल के लिए पैसे जमा कर पाने में सक्षम रहेंगे, अब आपको ये सुनिश्चित करना चाहिए की आप कितने साल के लिए पैसे निवेश करना चाहते हैं।
क्युकी 1 साल से 5 साल के बीच में नई ब्याज दर के मुताबिक अलग – अलग ब्याज मिलने वाला हैं, आइए पहले नई ब्याज दर के बारें में जानते हैं जो 1 जनवरी से लागू हुआ हैं।
पोस्ट ऑफिस एफडी स्कीम की ब्याज दर हैं इतना
1 जनवरी से पोस्ट ऑफिस की एफडी स्कीम की ब्याज दर में बदलाव किया गया हैं, नीचे हमने टेबल ऑफ कंटेन्ट के माध्यम से बारीकी से एफडी की ब्याज दर प्रदर्शित किया हूँ। वर्तमान में सबसे अधिक इन्टरेस्ट रेट 5 साल की अवधि पर देखने को मिल रहा हैं।
1 से 5 साल की अवधिब्याज दर1 साल6.90%2 साल7.00%3 साल7.10%5 साल7.50%
2 लाख की FD करवाने पर अब इतना मिलेगा
अगर आप 2 लाख रुपये पोस्ट ऑफिस एफडी स्कीम में निवेश करते हैं, चुकी ये पोस्ट ऑफिस की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में हैं जिसमें एकमुश्त अमाउन्ट जमा करना होता हैं।
ध्यान दीजिए 2 लाख जमा करेंगे 5 साल के लिए तो आपको 7.50 प्रतिशत की ब्याज दर से 89,990 रुपये ब्याज बन जाएगा, मैच्योरिटी अमाउन्ट जब आपकी 5 साल अवधि कंपलिट हो जाएगी तब 2,89,990 रुपये मिलेंगे।
इन डॉक्यूमेंट के साथ इन लोगों का खुलेगा खाता
10 साल से अधिक का बच्चा हैं, तो पोस्ट ऑफिस में खाता खोला जा सकता हैं, इसके आलवे 18 वर्ष से अधिक की आयु वाले तमाम भारतीय नागरिक एफडी में अकाउंट ओपन करवा सकते हैं।
ध्यान रहे आप सिंगल अकाउंट, जॉइन्ट अकाउंट और 3 लोग एक साथ मिलकर भी अकाउंट खुलवा सकते हैं, क्युकी ये सुविधा पोस्ट ऑफिस एफडी स्कीम पर दी गई हैं।
डॉक्यूमेंट में आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर अपने साथ लेकर जाएं, अन्य डॉक्यूमेंट में वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस भी ले जा सकते हैं।
ये भी जान लेवे आप 1 साल बाद एफडी को बंद तो करवा सकते हैं किन्तु ब्याज दरों में कटौती की जाएगी 2% की फिर बचे हुए ब्याज दरों के साथ पमेंट बापिस कर दिया जाएगा।
