Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » शख्स ने 127 बार रेस्टोरेंट वालों का खाना खाकर नहीं दिया बिल, इस तरह लगाया लाखों का चूना…..
    News

    शख्स ने 127 बार रेस्टोरेंट वालों का खाना खाकर नहीं दिया बिल, इस तरह लगाया लाखों का चूना…..

    By Tv 36 HindustanFebruary 1, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    खाना खाता, फिर बिल देखते ही हो जाता बीमार, शख्स ने ऐसे 127 बार रेस्टोरेंट वाले को लगाया चूनाडच शहर डेल्फ्ट में एक बुजुर्ग शख्स ने रेस्टोरेंट वालों को 2-4 बार नहीं बल्कि कम से कम 127 बार चूना लगाया. वह रेस्टोरेंट में आता था, मजे से खाता था और बिल देने से पहले ही बीमार होने का नाटक कर देता था. ऐसे में रेस्टोरेंट वालों का ध्यान बिल पर जाता ही नहीं था. इस तरह से शख्स सालों ने उन्हें चूना लगा रहा था.खाना खाता, फिर बिल देखते ही हो जाता बीमार, शख्स ने ऐसे 127 बार रेस्टोरेंट वाले को लगाया चूना

    आमतौर पर जब लोगों की जेब में पैसे होते हैं, तभी वो कहीं बाहर खाना खाने जाते हैं. अब तो ऐसा होता है कि जब भी लोगों को कुछ अच्छा खाने का मन करता है तो वो सीधे किसी रेस्टोरेंट का ही रूख करते हैं. वहां जाकर वो मजे से खाते हैं और फिर बिल चुकाकर मस्ती में घर चले आते हैं, पर आजकल एक ऐसा शख्स चर्चा में है, जिसने बिना एक भी पैसे दिए 5-10 बार नहीं बल्कि सैकड़ों बार रेस्टोरेंट में खाना खाया और अपने घर आ गया.

    जब उसके इस कारनामे का

    खुलासा हुआ तो न सिर्फ पुलिस बल्कि रेस्टोरेंट वाले भी दंग रह गए.दरअसल, पिछले कुछ सालों में कम से कम 127 बार बिना पैसे दिए खाना खाने के बाद एक 58 साल का शख्स डच शहर डेल्फ्ट में रेस्टोरेंट मालिकों के लिए अभिशाप बन गया है. ऑडिटी सेंट्रल नामक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, इस महीने की शुरुआत में रेस्टोरेंट वालों ने पुलिस को बुलाया था, जहां एक शख्स भरपेट खाना खाने के बाद कथित तौर पर बीमार होने का बहाना बनाकर बिल देने से बचकर भाग निकलने की कोशिश कर रहा था.

    खाने के बाद बीमार होने का किया नाटकरेस्टोरेंट के बारटेंडर माइक होगेवीन के मुताबिक, उस शख्स पर तब उसका ध्यान गया जब उसने रेस्टोरेंट में बैठे अन्य लोगों के लिए सामान खरीदना शुरू किया और अपना खाना सबके साथ शेयर करने की पेशकश की, लेकिन सबसे ज्यादा उसपर तब ध्यान गया जब उसने अपने बाएं हाथ को अजीबोगरीब तरीके से हिलाना शुरू कर दिया. ऐसा लग रहा था कि उसे दौरा पड़ रहा हो. फिर मौके पर पैरामेडिक्स को बुलाया गया, लेकिन जब उसकी जांच की गई तो पता चला कि वह सफेद झूठ बोल रहा था.

    ऐसे में उन्होंने उसे अस्पताल ले जाने से मना कर दिया.अलग-अलग नाम बताने के बाद हुआ खुलासाजब पैरामेडिक्स की टीम ने उसे एंबुलेंस में ले जाने से इनकार कर दिया, तब रेस्टोरेंट के मालिक ने उससे बिल देने को कहा, लेकिन चूंकि उसे लगा कि उसे अभी-अभी स्ट्रोक आया था, इसलिए उसने उसपर रहम खाते हुए बिल की रकम बाद में चुकाने को कहा और उसका नाम-पता पूछने लगा. ऐसे में वह शख्स अपना नाम और पता बताने लगा, लेकिन इसी बीच पैरामेडिक्स की टीम के एक सदस्य ने बीच में ही टोका और बताया कि उस शख्स ने उससे एक अलग ही नाम और पता बताया था.

    ऐसे में रेस्टोरेंट के मालिक ने तुरंत ही पुलिस को बुला लिया.127 बार बिना पैसे दिए खाया था खानारिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि वह ऐसे ही सालों से खाने के बाद बीमार होने का बहाना बनाकर रेस्टोरेंट को चूना लगा रहा था. जांच में खुलासा हुआ कि उसने कम से कम 127 बार ऐसा किया था.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india The man did not pay the bill after eating food from the restaurant 127 times Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआर्थिक मोर्चे पर झटका खाने के बाद कभी भी गिर सकती है मालदीव की सरकार, विपक्ष ने दी यह सलाह….
    Next Article भारतीय नौसेना की ताकत देख समुद्री लुटेरों में आया खौफ…..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ पुलिस का ऑपरेशन तलाश मिशन सफल रहा;ढूंढ निकाले इतने 4056 लापता चेहरे: 545 बच्चे भी हैं इसमें शामिल…

    May 5, 2026

    भीषण गर्मी में राहत नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार…

    May 5, 2026

    आज बस्तर दौरे पर रहेंगे सीएम विष्णुदेव साय, युवाओं को देंगे ये संदेश…

    May 5, 2026

    ईंट जोड़ाई अच्छे से करिए मसाला बढ़िया से डालिए” जब श्रमिक बहन ने सीएम को सिखाया काम…

    May 5, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • छत्तीसगढ़ पुलिस का ऑपरेशन तलाश मिशन सफल रहा;ढूंढ निकाले इतने 4056 लापता चेहरे: 545 बच्चे भी हैं इसमें शामिल…
    • भीषण गर्मी में राहत नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार…
    • आज बस्तर दौरे पर रहेंगे सीएम विष्णुदेव साय, युवाओं को देंगे ये संदेश…
    • ईंट जोड़ाई अच्छे से करिए मसाला बढ़िया से डालिए” जब श्रमिक बहन ने सीएम को सिखाया काम…
    • प्रदेश में औद्योगिक सुरक्षा को नई ताकत CG-SISF नियम 2026 लागू, केंद्रीय CISF जैसी बनेगी फोर्स…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?