नई दिल्ली:- केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी है। एक बार फिर महंगाई भत्ते में बड़ी वृद्धि होने वाली है। श्रम मंत्रालय द्वारा जारी दिसंबर AICPI इंडेक्स के आंकड़े जारी कर दिए गए है, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे है कि जनवरी 2024 से डीए में 4 फीसदी वृद्धि होना तय है। संभावना जताई जा रही है कि मार्च में होली से पहले केन्द्र की मोदी सरकार डीए की नई दरों का ऐलान कर सकती है, हालांकि अभी अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
4 फीसदी डीए का बढ़ना तय
केन्द्र सरकार द्वारा साल में दो बार जनवरी और जुलाई में केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की दरों में संशोधन किया जाता है, जो की AICPI इंडेक्स के छमाही के आंकड़ों पर निर्भर करता है। पिछले साल 2 बार 4 -4 फीसदी करके 8 फीसदी डीए बढाया गया था, अब फिर जनवरी 2024 से डीए में पहली वृद्धि होना है, जो कि जुलाई से दिसंबर 2023 AICPI इंडेक्स के आंकड़ों पर निर्भर करेगी।
दिसंबर में नंबर 0.3 अंक गिरकर 138.8 अंक पर रहा. लेकिन डीए का स्कोर 50.28 फीसदी पहुंच गया है, ऐसे में डीए में 4 फीसदी वृद्धि होना तय माना जा रहा है, क्योंकि डीए पूर्णांक में देय होता है और दशमलव में बढ़ोतरी हटा दी जाती है, ऐसे में जनवरी महीने से 50 फीसदी डीए देय होगा।
माना आपकी बेसिक सैलरी 18 हजार रुपये है और डीए 46 फीसदी है तो आपका डीए फाॅर्मूला (46 x 18000) / 100 होगा। इसी तरह पेंशनर्स के लिए महंगाई राहत को भी कैलकुलेट किया जाता है। अगर किसी कर्मचारी के पे-बैंड के हिसाब से न्यूनतम बेसिक सैलरी 18000 रुपए है तो 50 फीसदी का 9000 रुपए उसकी सैलरी में अतिरिक्त दिए जाने की संभावना है।
मार्च से 50 फीसदी पहुंच सकता है डीए
वर्तमान में कर्मचारियों को 46% डीए का लाभ मिल रहा है।अगर जनवरी 2024 से 4% और वृद्धि होती है तो यह 50% तक पहुंच जाएगा। नया डीए 2024 जनवरी से बढ़ाया जाएगा, जो जून 2024 तक लागू रहेगा, ऐसे में जनवरी से मार्च तक का एरियर भी मिलेगा।माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव की तारीखों और आचार संहिता प्रभावी होने से पहले नई दरों का ऐलान मार्च में किया जा सकता है।इसका लाभ 48 लाख कर्मचारी और 68 लाख पेंशनर्स को मिलेगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर डीए 50% या 51% पहुंचता है तो ऐसे में कर्मियों की सैलरी रिवाइज होगी क्योंकि केन्द्र सरकार ने 7TH Pay Commission का गठन के साथ ही DA के रिविजन के नियमों को तय किया था कि डीए 50% होने पर शून्य हो जाएगा ऐसी स्थिति में 50% डीए को मौजूदा बेसिक सैलरी में जोड़कर दिया जाएगा और डीए की गणना शून्य से शुरू होगी ।
TA-HRA अलाउंस में भी बढ़ोतरी संभव
खबर है कि डीए के बढ़ते ही केंद्र की मोदी सरकार हाउस रेंट अलाउंस में भी 3 फीसदी वृद्धि कर सकती है, इसके बाद HRA 27% से बढ़कर 30 % हो जाएगा, चुंकी वित्त विभाग के मेमोरेडम के मुताबिक DA के 50 फीसदी क्रॉस होने पर HRA 30%, 20% और 10% हो जाएगा।वर्तमान में हायर TPTA सिटीज में ग्रेड 1 से 2 का ट्रैवल अलाउंस 1800 और 1900 रुपए है, ग्रेड 3 से 8 में 3600 रुपए + DA मिलता है, वहीं, दूसरी जगहों के लिए ये दर 1800 रुपए + DA है, ऐसे में डीए के बढ़ते ही टीए में भी वृद्धि होती है।हालांकि अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
दिसंबर AICPI इंडेक्स के आंकड़ों पर एक नजर
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के संबद्ध कार्यालय श्रम ब्यूरो द्वारा देश के 88 महत्वपूर्ण औद्योगिक केंद्रों के 317 बाजारों से एकत्रित खुदरा मूल्यों के आधार पर हर महीने औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक का संकलन किया जाता है। यह सूचकांक 88 केंद्रों और अखिल भारतीय स्तर के लिए संकलित किया जाता है और आगामी महीने के अंतिम कार्यदिवस पर जारी किया जाता है।
दिसंबर 2023 के लिए अखिल भारतीय सीपीआई-आईडब्ल्यू 0.3 अंक घटकर 138.8 हो गया। एक महीने के प्रतिशत परिवर्तन के आधार पर, पिछले महीने की तुलना में इसमें 0.22% की कमी आई, जबकि एक साल पहले इसी महीने के दौरान 0.15 % की कमी दर्ज की गई थी।
