Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कर्ज के बोझ में डूब रही मोहन सरकार,फिर लिया इतने करोड़ का लोन…
    मध्य प्रदेश

    कर्ज के बोझ में डूब रही मोहन सरकार,फिर लिया इतने करोड़ का लोन…

    By Tv 36 HindustanFebruary 9, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्य प्रदेश:- मोहन सरकार कर्ज के दलदल में दबती जा रही है. लोकसभा चुनाव से पहले जनता से किए वादों को पूरा करना, मोहन सरकार के लिए बड़ी चुनौती बनता दिख रहा है. यही वजह है कि मोहन सरकार को एक बार फिर कर्जा लेना पड़ा गया. ये कर्ज 1500-1500 करोड़ के रूप में सरकार ने 16 और 17 सालों की अवधि के लिए लिया है. सूत्रों के मुताबिक इस वित्त वर्ष के खत्म होने के पहले सरकार 31 मार्च तक अभी बाजार से 8 हजार करोड़ तक का कर्ज उठाने की तैयारी में है.

    शिवराज सरकार ने लिया इतना कर्ज

    शिवराज सरकार ने भी बड़ी संख्या में कर्ज लिया. 2023 में शिवराज सरकार में लिए गए कर्ज की बात करें तो 25 जनवरी 2023 को सरकार ने 2000 हजार रुपए का कर्ज लिया. जिसके बाद 2 फरवरी को 3000 करोड़, जिसके बाद 2023 के फरवरी महीने की 9 तारीख को फिर 3000 हजार करोड़ का कर्ज लिया. साथ ही साथ इस महीने 16 और 23 फरवरी को 3-3 हजार करोड़ का कर्ज शिवराज सरकार ने लिया. 2 मार्च 2023 को दोबारा सरकार ने 3000 करोड़ का कर्ज लिया. फिर 9 मार्च 2000 करोड़, 17 मार्च को 4000 हजार करोड़, 24 मार्च को फिर 1000 करोड़ का कर्ज, इसके बाद 29 मई 2023 को 2000 करोड़, 14 जून को फिर 4000 करोड़ का कर्ज, 12 सितंबर को 1000 करोड़, 27 दिसंबर को 2000 करोड़ का कर्ज शिवराज सरकार में लिया गया.

    कर्ज में डूब रही मोहन सरकार

    2023 विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद फिर बीजेपी सत्ता में आई और मोहन सरकार को मुख्य मंत्री बनाया गया जिसके 1 महीने के अंदर में ही सरकार ने 23 जनवरी 2024 को 2500 करोड़ का फिर आरबीआई से कर्ज लिया. इसके 15 दिन बाद मोहन सरकार ने फिर 7 फरवरी 2024 को 3000 करोड़ रुपए का कर्ज ले लिया. इस तरह देखा जाए तो नई सरकार गठित होने के बाद सरकार ने 15 दिन के अंदर में ही 5500 करोड़ का कर्ज लिया. अब तक के सरकार के कुल कर्ज की बात करें तो करीब साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये के कर्ज में सरकार डूबी हुई है और हर महीने लाड़ली बहना योजना के तहत सरकार 1200 से 1300 करोड़ रुपए खर्च कर रही है.

    यहां जानें सरकार ने कब-कब लिया कर्ज

    25 जनवरी 2023- 2000 करोड़
    02 फरवरी 2023- 3000 करोड़
    09 फरवरी 2023- 3000 करोड़
    16 फरवरी 2023-3000 करोड़
    23 फरवरी 2023- 3000 करोड़
    02 मार्च 2023- 3000 करोड़
    09 मार्च 2023- 2000 करोड़
    17 मार्च 2023- 4000 करोड़
    24 मार्च 2023- 1000 करोड़
    29 मई 2023- 2000 करोड़
    14 जून 2023- 4000 करोड़
    12 सितंबर 2023-1000 करोड़
    27 दिसंबर 2023 -2000 करोड़
    23 जनवरी 2024- 2500 करोड़
    7 फरवरी 2024 – 3000 करोड़

    अब देखना होगा कि सरकार और कितने कर्ज में डूबती है, क्योंकि कर्ज का भार सरकार पर जिनता रहेगा. उतना ही पैसा सरकार जनता से किसी ना किसी माध्यम से वसूलेगी. उदाहरण के लिए पेट्रोल-डीजल पर वेट -सेस और टोल टैक्स में बढ़ोतरी कर सरकार जनता से ही पैसों को वसूलती है.

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news hindinews india Mohan Sarkar is drowning under the burden of debt Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद MP में चढ़ा सियासी पारा, मोहन सरकार पर फूटा कमलनाथ का गुस्सा….
    Next Article मात्र 14 रुपये की सेविंग पति-पत्नी को दिलाएंगी 5-5 हजार रुपये की पेंशन, जानें डिटेल..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    NSUI का शक्ति प्रदर्शन, सीएम हाउस घेराव के दौरान पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता…

    May 8, 2026

    अब हर पेट्रोल पंप पर मिलती हैं ये 6 फ्री सुविधाएं पैसे मांगे तो तुरंत करें शिकायत…

    May 8, 2026

    जातिसूचक शब्द लिखी गाड़ियों पर सरकार सख्त, AI कैमरे से घर पहुंचेगा…

    May 8, 2026

    प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम 20 से ज्यादा जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट, तेज आंधी के आसार…

    May 8, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • NSUI का शक्ति प्रदर्शन, सीएम हाउस घेराव के दौरान पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता…
    • अब हर पेट्रोल पंप पर मिलती हैं ये 6 फ्री सुविधाएं पैसे मांगे तो तुरंत करें शिकायत…
    • जातिसूचक शब्द लिखी गाड़ियों पर सरकार सख्त, AI कैमरे से घर पहुंचेगा…
    • प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम 20 से ज्यादा जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट, तेज आंधी के आसार…
    • आज शुक्रवार को चमकेगी इन राशियों की किस्मत धन लाभ, नौकरी और प्यार में मिलेंगे बड़े संकेत…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?