हरदा:- पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के बाद चारों तरफ मातम पसरा हुआ है, वहीं दूसरी ओर इस पर सियासत भी गरमाई हुई है. कांग्रेस हरदा ब्लास्ट के मामले पर सीएम मोहन यादव को घेर रही है. बीते दिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मोहन सरकार को कटघरे में खड़ा कर कई गंभीर आरोप लगाए, अब पूर्व मुख्य मंत्री कमलनाथ ने भी जमकर मोहन सरकार पर जमकर निशाना साधा है. कमलनाथ ने हुए हादसे को भ्रष्टाचार और लापरवाही का उदाहरण बता दिया.
पूर्व सीएम कमलनाथ ने सीएम मोहन यादव पर हमला करते हुए कहा कि फैक्ट्री का मालिक पिछले तीन सालों से फैक्ट्री चला रहा था. जेल में था, वो ये काम कर रहा था और पूरा प्रशासन पूरी राज्य सरकार….?
हरदा पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के हरदा की एक पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट ने हरदा जिले को दहला दिया है. ये हादसा मंगलवार सुबह 11 बजे के करीब हुआ. अभी तक हादसे में 12 लोगों की मौत हुई है, और 184 लोग घायल हुए हैं. इसके विरोध में हरदा के कांग्रेस विधायक आरके दोगने सुतली बम की माला पहनकर विधानसभा पहुंचे थे. इस पूरे मामले को लेकर भाजपा और कांग्रेस एक-दूसरे पर हमलावर हैं.
