सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। सोना की कीमतों में कमजोरी देखी जा रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोना आज भी गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है। हालांकि चांदी में आज तेजी देखी जा रही है। चांदी महंगी हुई है।
क्या हैं सोने के भावक्या हैं सोने के भाव एमसीएक्स एक्सचेंज पर आज यानी सोमवार को 5 अप्रैल 2024 की डिलीवरी वाला सोना 0.09 फीसदी या 59.00 रुपये की गिरावट के साथ 62,235 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। सोने के भाव आज सुबह गिरावट के साथ खुले हैं। अभी 5 जून 2024 को डिलीवरी वाला सोना 16 अंकों की गिरावट के साथ 62,574 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है।
क्या है चांदी की कीमतक्या है चांदी की कीमतसोने में गिरावट आई है, लेकिन चांदी की कीमतों में आज तेजी देखने को मिल रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोमवार को 5 मार्च 2024 की डिलीवरी वाली चांदी 0.48 फीसदी या 341 रुपये की तेजी के साथ 71,023 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। वहीं 3 मई 2024 को डिलीवरी वाली चांदी आज 72,468 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रही है।सोने के वैश्विक भावसोने के वैश्विक भावगुरुवार को सोने की वैश्विक कीमतों में आज गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.06 फीसदी या 1.20 डॉलर की गिरावट के साथ 2037.50 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।
वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 2023.88 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।चांदी की वैश्विक कीमतचांदी की वैश्विक कीमतचांदी के वैश्विक भाव में भी आज तेजी देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 0.82 फीसदी या 0.19 डॉलर की बढ़त के साथ 22.78 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 22.72 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।लगातार कम हो रहे भावलगातार कम हो रहे भावसोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। सोने और चांदी की कीमतों में कल एमसीएक्स एक्सचेंज पर गिरावट देखने को मिल रही थी।
