Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कमजोर आंखों की रोशनी मजबूत करते हैं ये योगासन, जान लें अभ्यास का सही तरीका
    जीवन शैली

    कमजोर आंखों की रोशनी मजबूत करते हैं ये योगासन, जान लें अभ्यास का सही तरीका

    By Tv 36 HindustanFebruary 14, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली : शरीर की सबसे महत्वपूर्ण इंद्रियों में से एक आंखें हैं, जो हमें प्रकृति की खूबसूरती का अनुभव कराती हैं। आंखों की ठीक तरह से ख्याल रखना चाहिए, अन्यथा नजर कमजोर होने लगती है। वर्तमान में लोगों का स्क्रीन टाइम बढ़ने से आंखों की रोशनी पर गहरा असर पड़ा है। दिनभर लैपटाॅप या मोबाइल के इस्तेमाल से आंखों में दर्द, पानी निकलना, आंखे लाल होना या धुंधला दिखने लगता है। ज्यादा देर पढ़ने या ध्यान केंद्रित करने में सिर दर्द होने का भी एक कारण आंखें ही होती हैं। आंखों की रोशनी कम होने की दिक्कत से बचने के लिए इनका खास ख्याल रखें।

    गलत जीवन से बचें। अगर नजर कम होने के कारण आंखों में चश्मे लग गए हों तो रोशनी बढ़ाने व चश्मे को जीवन से दूर करने के लिए योग फायदेमंद हो सकता है। योग के अभ्यास से आंखों की नंबर नहीं बढ़ता और रोशनी तेज होती है। अगली स्लाइड्स में जानिए आंखों की रोशनी बढ़ाने वाले योगासनों के बारे में।

    हलासन

    आंखों की रोशनी के लिए हलासन का अभ्यास फायदेमंद होता है। इस योग से वजन भी नियंत्रित रहता है। शरीर को मजबूती मिलती है। हलासन के अभ्यास के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं। सांस लेते हुए पैरों को ऊपर की तरफ उठाते हुए सिर के पीछे ले जाएं। अंगूठे से जमीन को स्पर्श करते हुए हाथों को जमीन पर सीधा रखें और कमर को जमीन पर सटाए रखें। इसी अवस्था में कुछ देर रहें और फिर सांस छोड़ते हुए सामान्य स्थिति में वापस आएं।

    चक्रासन

    इस योग से कमर मजबूत होती है, आंखों की रोशनी बढ़ती है और वजन नियंत्रित रहता है। पाचन संबंधी विकारों से निजात पाने के लिए भी चक्रासन का अभ्यास लाभकारी है। चक्रासन के अभ्यास के लिए जमीन पर पीठ के बल लेटकर घुटनों को मोड़ें और एड़ी को जितना हो सके नितंब के पास लाएं। हाथों को उठाकर कानों के किनारे ले जाते हुए हथेलियों को जमीन पर टिकाएं। पैरों के साथ-साथ हथेलियों का उपयोग करके शरीर को ऊपर की ओर उठाएं। कंधे के समानांतर पैरों को खोलते हुए वजन के बराबर बांटते हुए शरीर को ऊपर की ओर खींचे। इस मुद्रा में 30 सेकंड तक रहें।

    उष्ट्रासन

    ऊंट की मुद्रा में बैठ कर इस आसन को किया जाता है। उष्ट्रासन का अभ्यास योग विशेषज्ञ की निगरानी में करें। इसके अभ्यास से कमर दर्द से आराम मिलता है। शरीर में लचीलापन, थकान से राहत और आंखों की रोशनी बेहतर बनती है। इसे करने के लिए सबसे पहले घुटनों के बल बैठकर सांस लेते हुए रीढ़ के निचले हिस्से को आगे की तरफ दबाव डालें। इस दौरान पूरा दबाव नाभि पर महसूस होना चाहिए। पीठ के पीछे की तरफ मोड़ते हुए झुकें और गर्दन को ढीला छोड़ दें। इस स्थिति में 30 से 60 सेकंड तक बने रहें।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Do Yoga - Be healthy: Hindi khabar Hindi news hindinews most of the people are falling prey to it in modern lifestyle Raipur These lifestyle habits of yours can be harmful for your eyes These yoga asanas strengthen weak eyesight Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसंतरे के साथ कभी ना खाएं ये चीजें, जानलेवा हो सकता है इनका सेवन
    Next Article सलमान खान की वजह से अटकी हुई है अश्मित पटेल की शादी, अभिनेता ने किया खुलासा!
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इस फैक्ट्री में ब्लास्ट, पुलिसकर्मियों समेत 35 लोग झुलसे, सड़क पर खड़ी गाड़ियां भी राख हुई…

    February 16, 2026

    प्रेमिका से मिलने गए युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश, फिर ऐसे बचाई जान…

    February 16, 2026

    जयमाल के बाद दुल्हन ने ठुकराई शादी, फेरों से पहले इस वजह से लौटी बारात…

    February 16, 2026

    धान किसानों के लिए बड़ी खबर, होली से पहले सरकार इस दिन खाते में पैसा भेजेगी…

    February 16, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस फैक्ट्री में ब्लास्ट, पुलिसकर्मियों समेत 35 लोग झुलसे, सड़क पर खड़ी गाड़ियां भी राख हुई…
    • प्रेमिका से मिलने गए युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश, फिर ऐसे बचाई जान…
    • जयमाल के बाद दुल्हन ने ठुकराई शादी, फेरों से पहले इस वजह से लौटी बारात…
    • धान किसानों के लिए बड़ी खबर, होली से पहले सरकार इस दिन खाते में पैसा भेजेगी…
    • राजीव गांधी ऑडिटोरियम टी.पी. नगर कोरबा में 18 फरवरी को होगा श्रमिक सम्मेलन का आयोजन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?