*मध्यप्रदेश:-* तिल का हमारे जीवन में विशेष महत्व है. आइये जानते हैं हथेली के किस भाग में तिल का होना शुभ माना जाता है. जानते हैं तिल से जुड़े रहस्य.अगर आपके दाहिने हाथ की हथेली के मध्यमा उंगली पर तिल है उसे बहुत शुभ माना जाता है. जिनकी हथेली की मध्यमा अंगुली पर तिल होता है उन्हें जीवन में सुख-समृद्धि मिलती है.अगर आपके दाहिने हाथ के अंगूठे पर तिल है तो आप बहुत भाग्यशाली होते हैं. आपको जीवन के हर मुकाम पर सफलता मिलती है. आप अपना गुड लक अपने साथ लेकर चलते हैंअगर किसी के दाहिने हाथ की कलाई पर तिल है तो वो तिल आपके लिए सौभाग्य लाता है. इस तिल से आपकी सफलता के तार जुड़े हैं।
