नई दिल्ली:- NCP शरद पवार गुट को चुनाव आयोग की ओर से नया चुनाव चिह्न मिल गया है। नए सिंबल में एक व्यक्ति को तुरहा बजाते हुए देखा जा सकता है। मराठी भाषा में इसे ‘तुतारी’ कहते हैं। चुनाव आयोग के बाद शरद पवार ने भी अपना चुनाव चिह्न औपचारिक रूप से जारी कर दिया है।

