Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » भारतीयों के लिए इटली में काम करने का अच्छा मौका,इटली ने 151,000 वर्क परमिट उपलब्ध कराए…..
    News

    भारतीयों के लिए इटली में काम करने का अच्छा मौका,इटली ने 151,000 वर्क परमिट उपलब्ध कराए…..

    By Tv 36 HindustanFebruary 27, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रोम: यूरोप के सबसे औद्योगिकृत देशों में से एक इटली श्रमिकों की कमी का सामना कर रहा है। इस कारण इटली ने विदेशी नागरिकों को 151,000 वर्क परमिट उपलब्ध कराए हैं। ये श्रमिक दुनियाभर के देशों से काम करने के लिए इटली बुलाए जाएंगे। वहीं, गैर-मौसमी श्रमिकों के लिए कम से कम 61,250 कार्य परमिट आरक्षित किए गए हैं, जबकि स्व-रोज़गार विदेशी श्रमिकों के लिए 700 स्थान आरक्षित हैं। इटली के इस वर्क परमिट का सबसे ज्यादा फायदा भारत को हो सकता है। भारत पूरी दुनिया में स्किल्ड और अनस्किल्ड वर्कफोर्स उपलब्ध कराने के मामले में अव्वल देशों में से एक है।

    इटली में नौकरी के लिए शर्तें क्या हैंवाई-एक्सिस ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि विदेशी कामगारों को पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर वर्क परमिट दिया जाएगा। इसका तात्पर्य यह है कि जो उम्मीदवार पहले आवेदन करते हैं वे परमिट सुरक्षित कर सकते हैं और सभी आवश्यकताओं को पूरा कर सकते हैं। इतालवी सरकार ने गैर-मौसमी श्रमिकों की दो श्रेणियों के लिए कम से कम 89,050 कोटा स्थानों की घोषणा की है। जिन देशों के इटली के साथ द्विपक्षीय या प्रवासन समझौते हैं, उनके गैर-मौसमी कर्मचारी 18 मार्च से वर्क परमिट के लिए आवेदन कर सकेंगे। जिन देशों का इटली के साथ कोई समझौता नहीं है, उनके गैर-मौसमी कर्मचारी 21 मार्च से अपने वर्क परमिट आवेदन जमा कर सकते हैं।

    इटली में सबसे ज्यादा किसकी मांगइटली को डॉक्टरों, नर्सों और फिजियोथेरेपिस्ट जैसे सबसे अधिक मांग वाले व्यवसायों में अत्यधिक कुशल श्रमिकों की भी आवश्यकता है। भारत में ऐसे उम्मीदवारों क संख्या करोड़ों में है। ऐसे में भारत के योग्य उम्मीदवारों को सबसे ज्यादा फायदा हो सकता है। पहले से ही दुनियाभर के देशों में भारत के डॉक्टर, नर्स और फिजियोथेरेपिस्ट सर्विस कर रहे हैं। ऐसे में इटली के रूप में उनके पास नया विकल्प भी उपलब्ध होगा।

    भारतीय कामगारों की दुनियाभर में मांगभारत के कामगारों की मांग पूरी दुनिया में बढ़ रही है। पिछले साल ही इजरायल ने बड़ी संख्या में भारतीय कामगारों को अपने देश नौकरी के लिए आमंत्रित किया था। लंबी बातचीत के बाद भारतीय श्रमिकों का जत्थे इजरायल पहुंचने भी शुरू हो गए हैं। इसके अलावा ताइवान ने भी भारत के साथ श्रमिकों को लेकर समझौता किया है।

    Post Views: 0

    Good opportunity for Indians to work in Italy Hindi khabar Hindi news hindinews india Italy provided 151 Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleदुनिया में सबसे ज्यादा आत्महत्या करते हैं इस छोटे से देश के लोग…..
    Next Article 1200 की सैलरी से शुरू किया काम और बना डाली 100 करोड़ की कंपनी…..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पुलिस की बड़ी अंतर्राज्यीय कार्रवाई साइबर ठगी नेटवर्क का मुख्य आरोपी प्रदेश से गिरफ्तार…

    October 3, 2026

    अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स को राष्ट्रीय सम्मान, मध्य भारत में ‘Most Emerging Jewellery Retailer in tiar 2-3 से समानित…

    October 3, 2026

    SING फोरम 2026 में सहभागिता के लिए सिंगापुर पहुंचे मुख्यमंत्री साय…

    October 3, 2026

    तालाब का गंदा और बदबूदार पानी बना परेशानी का कारण, मोहल्लेवासियों ने नगर पालिका से सफाई की मांग…

    October 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पुलिस की बड़ी अंतर्राज्यीय कार्रवाई साइबर ठगी नेटवर्क का मुख्य आरोपी प्रदेश से गिरफ्तार…
    • अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स को राष्ट्रीय सम्मान, मध्य भारत में ‘Most Emerging Jewellery Retailer in tiar 2-3 से समानित…
    • SING फोरम 2026 में सहभागिता के लिए सिंगापुर पहुंचे मुख्यमंत्री साय…
    • तालाब का गंदा और बदबूदार पानी बना परेशानी का कारण, मोहल्लेवासियों ने नगर पालिका से सफाई की मांग…
    • वैश्विक निवेश मानचित्र पर प्रदेश की मजबूत पहचान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?