नई दिल्ली:- WhatsApp पर कई कमाल के फीचर्स मिलते हैं, जिनके बारे में कम लोगों को जानकारी होती है. हम बात कर रहे हैं WhatsApp के Proxy फीचर की, जिसे कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किया था. इस फीचर की मदद से आप उस वक्त भी वॉट्सऐप का इस्तेमाल कर सकेंगे, जब आप इंटरनेट से कनेक्टेड ना हों.
हालांकि, इसके लिए आपको अपना वॉट्सऐप एक प्रॉक्सी नेटवर्क से कनेक्ट करना होगा. कंपनी का कहना है कि प्रॉक्सी इस्तेमाल करने से यूजर्स की हाई लेवल प्राइवेसी और सिक्योरिटी पर कोई असर नहीं पड़ेगा. यूजर्स की कॉल्स और मैसेज एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रहेंगी.
इसका मतलब है कि WhatsApp को Proxy से जरिए एक्सेस करने के बाद भी आपके मैसेज और कॉल्स को कोई और एक्सेस नहीं कर पाएगा. आइए जानते हैं WhatsApp Proxy Support की खास बातें.
कैसे Proxy से कनेक्ट कर सकते हैं WhatsApp?
सबसे पहले आपके पास वॉट्सऐप का अपडेटेड वर्जन होना चाहिए. अगर आपके पास वॉट्सऐप का लेटेस्ट वर्जन है, तो आपको ऐप ओपन करना होगा. इसके बाद आपको ऊपर दिख रहे तीन डॉट्स पर क्लिक करना होगा. यहां आपको Setting का विकल्प मिलेगा.
इस पर क्लिक करके आपको Storage and Data का विकल्प मिलेगा. यहां क्लिक करने के बाद आपको Proxy पर जाना होगा. अब आपको Use Proxy पर क्लिक करना होगा. इसके बाद आपको Set Proxy पर टैप करना होगा और फिर एक प्रॉक्सी ऐड्रेस एंटर करना होगा.
