Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » लंबी दूरी की फ्लाइट पर न खाएं खाना, फ्लाइट अटेंडेंट ने बताई वजह, हर यात्री के लिए जान लेना जरूरी..
    News

    लंबी दूरी की फ्लाइट पर न खाएं खाना, फ्लाइट अटेंडेंट ने बताई वजह, हर यात्री के लिए जान लेना जरूरी..

    By Tv 36 HindustanMarch 12, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- फ्लाइट पर यात्रा करना बहुत से लोगों का सपना होता है. प्लेन की खिड़की से बादलों को देखना, हवा में उड़ने की फीलिंग को महसूस करना, एयर होस्टेस को नियम-कायदे समझाते देखना, हवा में खाना खाना…सब जादुई अनुभव देता है. पर इस अनुभव में खाना खाने वाले अनुभव से आपको बचने की जरूरत है. अगर आप प्लेन से यात्रा कर रहे हैं और आपकी जर्नी लंबी दूरी की है, तो भूलकर भी प्लेन का खाना ना खाएं. एक फ्लाइट अटेंडेंट ने खुद ही इसका कारण बताया है.

    डेली स्टार न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार क्रिस मेजर , पिछले 20 सालों से एविएशन सेक्टर में नौकरी करते हैं. फ्लाइट अटेंडेंट के तौर पर उनके पास कई ऐसे अनुभव हैं, जिसे बताकर वो लोगों को जागरूक करते हैं. हाल ही में उन्होंने लोगों को फ्लाइट के खाने से जुड़ी एक ऐसी जानकारी दी, जो उनकी सेहत के लिए बड़ी काम की है. उन्होंने कहा कि जब भी कोई लंबी दूरी की फ्लाइट से यात्रा करे, तो फ्लाइट में दिए जाने वाले खाने को न खाए.

    फ्लाइट पर अपने खाने का बहुत ध्यान रखना चाहिए
    उनके अनुसार, जो लोग फ्लाइट के खाने को खाते हैं, उनका सोने का समय गलत हो जाता है और फिर जेट लैग की समस्या बढ़ जाती है. क्रिस ने कहा कि फ्लाइट में दिया जाने वाला खाना कई बार काफी लजीज हो सकता है, और उसे खाने का मन करेगा, मगर इस खाने को खाने से नींद में समस्या हो सकती है. पहली वजह ये है कि फ्लाइट का क्रू अक्सर खाने को उस जगह के हिसाब से सर्व नहीं करता, जो आपका गणतव्य है. यानी कई फ्लाइट्स, अपने यात्रियों के टाइम ज़ोन, या उनके खाने के समय के हिसाब भोजन नहीं परोसते हैं.

    लंबी फ्लाइट पर खाना खाने से ये होता है

    गलत समय पर खाना खाने से नींद का समय भी खराब हो जाता है. उन्होंने कहा कि छोटी फ्लाइट हो तो उससे पहले काफी खाना खा लेना चाहिए, जिससे प्लेन में जाकर नींद आ जाए. वहीं लंबी दूरी की फ्लाइट में जब खाना सर्व हो रहा हो, तो आप सोते रहें, उस खाने को ना खाएं. जितनी ज्यादा आप नींद लेंगे, उससे फायदा ये होगा कि जब आप नाश्ते के वक्त उठेंगे, तो आपका फूड साइकिल दूसरी जगह के हिसाब से हो जाएगा और आप आसानी से खाना खा लेंगे, वो आपको हजम हो जाएगा. इस तरह आप आसान यात्रा कर सकते हैं. क्या आपको इस बात की जानकारी थी?

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Do not eat food on long distance flights flight attendant gave the reason Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleफ्री में मिलती है यह शक्तिशाली खाद, पौधों में फूंक देती है जान, जानिए इस लिक्विड फर्टिलाइजर का नाम और इसे इस्तेमाल करने का तरीका…
    Next Article WhatsApp का खास फीचर, बिना इंटरनेट भी कर सकेंगे यूज, बहुत आसान है तरीका…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इस कफ सिरप खरीदने के नियम बदले, अब डॉक्टर की पर्ची के बिना नहीं मिलेगी दवा…

    June 16, 2026

    खरीफ 2026 धान और हरी खाद के बीजों का पर्याप्त भंडारण, किसानों को समय पर मिलेगा लाभ…

    June 16, 2026

    प्रदेश के 7 लाख कर्मचारियों को डीए बढ़ोतरी का इंतजार, पांच महीने से अटका 2% महंगाई भत्ता…

    June 16, 2026

    इस पर भड़के नेतन्याहू, बोले- ट्रंप और मेरी राय एक नहीं, किसी कीमत पर नहीं बनने देंगे परमाणु बम…

    June 16, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस कफ सिरप खरीदने के नियम बदले, अब डॉक्टर की पर्ची के बिना नहीं मिलेगी दवा…
    • खरीफ 2026 धान और हरी खाद के बीजों का पर्याप्त भंडारण, किसानों को समय पर मिलेगा लाभ…
    • प्रदेश के 7 लाख कर्मचारियों को डीए बढ़ोतरी का इंतजार, पांच महीने से अटका 2% महंगाई भत्ता…
    • इस पर भड़के नेतन्याहू, बोले- ट्रंप और मेरी राय एक नहीं, किसी कीमत पर नहीं बनने देंगे परमाणु बम…
    • पेट्रोलियम Export Duty Hike से डीजल इतने रुपये और ATF 12.50 रूपये प्रति लीटर महंगा, नई कीमतें आज से लागू…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?