Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इस पर भड़के नेतन्याहू, बोले- ट्रंप और मेरी राय एक नहीं, किसी कीमत पर नहीं बनने देंगे परमाणु बम…
    समाचार

    इस पर भड़के नेतन्याहू, बोले- ट्रंप और मेरी राय एक नहीं, किसी कीमत पर नहीं बनने देंगे परमाणु बम…

    By Tv36 HindustanJune 16, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– ट्रंप और मेरी राय एक जैसी नहीं
    प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपने संबंधों और इस डील पर मतभेदों को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि ट्रंप और मैं साझेदार हैं और हम अक्सर कई मुद्दों पर एक-दूसरे से सहमत होते हैं, लेकिन कभी-कभी हमारी राय पूरी तरह एक जैसी नहीं होती।।
    यह बयान उस समय आया है जब वाशिंगटन और तेहरान के बीच दशकों पुरानी दुश्मनी को खत्म करने की कोशिशें की जा रही हैं। नेतन्याहू ने स्पष्ट किया कि ईरान के मसले पर इजरायल का अपना नजरिया है जो अमेरिकी रुख से अलग हो सकता है।

    पीछे नहीं हटेगा इजरायल
    नेतन्याहू ने एक बार फिर दोहराया कि इजरायल की सर्वोच्च प्राथमिकता ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकना है। उन्होंने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि समझौता हो या न हो, ईरान के पास कभी परमाणु हथियार नहीं होंगे। उन्होंने आगे कहा कि इजरायल ने खुद को विनाश से बचा लिया है, लेकिन उनकी जंग अभी खत्म नहीं हुई है। इजरायली पीएम के मुताबिक, ईरान के परमाणु कार्यक्रम को विफल करने के लिए जो भी आवश्यक कदम होंगे, इजरायल उन्हें उठाने से पीछे नहीं हटेगा।

    रणनीतिक क्षेत्रों और बफर जोन पर नियंत्रण
    क्षेत्रीय सुरक्षा पर चर्चा करते हुए नेतन्याहू ने बताया कि इजराइली सेना ने उन महत्वपूर्ण और रणनीतिक क्षेत्रों पर नियंत्रण कर लिया है, जिनका उपयोग पहले हिजबुल्लाह इजरायल को खतरा पहुंचाने के लिए करता था। उन्होंने लेबनान को लेकर कहा कि जब तक आवश्यक होगा, इजरायली सेना बफर जोन में बनी रहेगी।

    इजरायल का मानना है कि इन सुरक्षा क्षेत्रों में बने रहना उसकी सीमा की सुरक्षा के लिए अनिवार्य है और वह हमलों को रोकने के लिए अपनी कार्रवाई की स्वतंत्रता को किसी भी कीमत पर बरकरार रखेगा।
    जंग अभी खत्म नहीं हुई है
    नेतन्याहू ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह स्पष्ट किया कि इजरायल और अमेरिका के संयुक्त सैन्य अभियानों ने भले ही तत्काल परमाणु विनाश के खतरे को कम कर दिया हो, लेकिन चुनौतियां अभी भी बरकरार हैं। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य स्पष्ट है इजरायल पर मंडरा रहे परमाणु खतरे को जड़ से समाप्त करना। जिनेवा समझौते के सार्वजनिक होने के बावजूद, इजरायल का यह कड़ा रुख संकेत देता है कि आने वाले दिनों में पश्चिम एशिया की राजनीति और अधिक जटिल हो सकती है।

    Post Views: 195

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपेट्रोलियम Export Duty Hike से डीजल इतने रुपये और ATF 12.50 रूपये प्रति लीटर महंगा, नई कीमतें आज से लागू…
    Next Article प्रदेश के 7 लाख कर्मचारियों को डीए बढ़ोतरी का इंतजार, पांच महीने से अटका 2% महंगाई भत्ता…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    प्रदेश के 7 लाख कर्मचारियों को डीए बढ़ोतरी का इंतजार, पांच महीने से अटका 2% महंगाई भत्ता…

    June 16, 2026

    पेट्रोलियम Export Duty Hike से डीजल इतने रुपये और ATF 12.50 रूपये प्रति लीटर महंगा, नई कीमतें आज से लागू…

    June 16, 2026

    केंद्र सरकार ने इस पर अस्थायी रोक लगाई, NEET री-एग्जाम के मद्देनजर फैसला…

    June 16, 2026

    तिलक लगाकर नवप्रवेशी छात्रों का स्वागत, इस उत्साह के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव…

    June 16, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश के 7 लाख कर्मचारियों को डीए बढ़ोतरी का इंतजार, पांच महीने से अटका 2% महंगाई भत्ता…
    • इस पर भड़के नेतन्याहू, बोले- ट्रंप और मेरी राय एक नहीं, किसी कीमत पर नहीं बनने देंगे परमाणु बम…
    • पेट्रोलियम Export Duty Hike से डीजल इतने रुपये और ATF 12.50 रूपये प्रति लीटर महंगा, नई कीमतें आज से लागू…
    • केंद्र सरकार ने इस पर अस्थायी रोक लगाई, NEET री-एग्जाम के मद्देनजर फैसला…
    • तिलक लगाकर नवप्रवेशी छात्रों का स्वागत, इस उत्साह के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?