नई दिल्ली:- नवनियुक्त आयुक्तों का औपचारिक स्वागत करने के बाद पूर्ण आयोग यानी फुल कमीशन की मीटिंग शुरु हो गई है।
इसमें आम चुनाव की घोषणा पर निर्णायक चर्चा हो रही है।
आयोग के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक चुनावी कार्यक्रम की घोषणा के लिहाज़ से अगले 48 घंटे काफी अहम हैं।
सबसे महत्वपूर्ण ये है कि चुनावों की घोषणा कुछ घंटों के बाद से किसी भी वक्त की जा सकती है।
