नई दिल्ली:– देशभर के लाखों छात्रों के लिए आज का दिन बेहद अहम है, क्योंकि NEET (UG) 2026 परीक्षा का आयोजन आज किया जा रहा है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित इस परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
रायपुर में 26 परीक्षा केंद्र
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में इस बार 26 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां हजारों अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। प्रशासन और परीक्षा एजेंसी ने मिलकर सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं।
परीक्षा समय और एंट्री गाइडलाइन
NEET 2026 परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है।परीक्षा केंद्र में प्रवेश सुबह 11 बजे से शुरू होगा और अंतिम एंट्री दोपहर 1:30 बजे तक रहेगी। तय समय के बाद पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को एंट्री नहीं दी जाएगी।
ड्रेस कोड और जरूरी निर्देश
NTA ने परीक्षा के लिए सख्त ड्रेस कोड जारी किया है। हल्के और सादे कपड़े पहनना अनिवार्य है। बड़े बटन, ज्वेलरी और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। जूते की जगह चप्पल या सैंडल पहनने की सलाह दी है।
बायोमेट्रिक और सख्त निगरानी
परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इस बार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन अनिवार्य किया गया है। एग्जाम सेंटर पर एंटी-चीटिंग सिस्टम लागू रहेगा। CCTV कैमरों के जरिए हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सलाह दी है कि एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र साथ रखें। समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें। सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
प्रशासन और NTA दोनों ही पूरी तरह सतर्क
NEET UG 2026 परीक्षा को लेकर प्रशासन और NTA दोनों ही पूरी तरह सतर्क हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों को भी नियमों का पालन करते हुए समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचना बेहद जरूरी है, ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।
