नई दिल्ली:– देश में बारिश का दौर अभी खत्म होने वाला नहीं है। मौसम विभाग ने एक बार फिर से यूपी, बिहार समेत 17 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी कर दिया है। लोगों को बेहद सावधान रहने की जरूरत है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। इतना ही नहीं, पहाड़ी राज्यों में विशेष चेतावनी जारी की गई है। यात्रा करने से पहले एक बार मौसम का अपडेट जरूर पढ़ लीजिए।
पूर्वी भारत में बिजली गिरने और वज्रपात से नुकसान की आशंका है। वहीं, कुछ राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। पश्चिमी राजस्थान और आसपास के इलाकों में एक चक्रवाती परिसंचरण ऊपरी वायु में मौजूद है। उत्तरी हरियाणा और आसपास के इलाकों में निचले क्षोभमंडलीय स्तरों में एक चक्रवाती परिसंचरण ऊपरी वायु में स्थित है। तो चलिए अब आपलोगों को देश के बाकी राज्यों में कल के मौसम का हाल बताते हैं। हम हर
देश के 17 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक देश के 17 राज्यों यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और असम में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। किसानों के फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक कमी देखी जा सकती है।
दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली (4 मई और 5 मई- तेज बारिश और आंधी की चेतावनी): मौसम विभाग की भविष्यवाणी मुताबिक दिल्ली में 4 मई और 5 मई को एक बार फिर से तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रफ्तार वाली हवा चलने की भी चेतावनी है। वहीं, दिल्ली में 3 मई को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा
उत्तर प्रदेश (3 मई- तूफानी बारिश का अलर्ट): मेरठ, अलीगढ़, बुलंदशहर, मथुरा, आगरा, बाराबंकी, सहारनपुर, कानपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, मिर्जापुर, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, देवरिया, गोंडा और सोनभद्र में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, 3 मई को लखनऊ में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा
बिहार (3 मई- बारिश-तूफान की संभावना): गया, पश्चिमी चंपारण, नालंदा, पूर्वी चंपारण, पटना, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर और अररिया में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, पटना में कल यानी 3 मई को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगा
उत्तराखंड (3 मई- मूसलाधार बारिश की चेतावनी): नैनीताल, चंपावत, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और पौड़ी गढ़वाल में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। वहीं, देहरादून में 3 मई को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा तो न्यूनतम तापमान गिरकर 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।
