*कोरबा/ कांग्रेस लोक सभा प्रत्याशी ज्योत्सना चरण दास महंत प्रत्याशी घोषित होने के बाद कोरबा जिले में जगह-जगह पार्टी पदाधिकारियों के साथ आम जनों से घर-घर जाकर मिल रही है जिनको भरपूर समर्थन भी मिल रहा है। फूल दास महंत प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के नेतृत्व में बालको नगर क्षेत्र के पिछड़ी बस्ती परसा भाटा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र में घर-घर जाकर सांसद प्रत्याशी ने मुलाकात कर चर्चा की। यहां प्रत्याशी महंत का स्वागत करने के लिए पदाधिकारी और विभिन्न मोर्चा,प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। चर्चा दौरान उन्होंने कहा केन्द्रीय नेतृत्व ने मुझे कोरबा लोकसभा की जिम्मेदारी सौंपी है पिछले 5 वर्षों से बखूबी निर्वहन भी कर रही हूं जिसे पार्टी के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ मिल कर पूरा किया जाएगा और एकजुटता के साथ हम चुनाव जीतेंगे।
इस अवसर पर दुष्यंत शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस फूल दास महंत प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग सपना चौहान चौहान,सूरज महंत, बंटी अग्रवाल,पवन अग्रवाल,चंद्र सिंह राजपूत, सोनू,गायत्री सिंह,डॉक्टर राठौर,चंद्रिका बाई गोड, रूबी तिवारी सहित हजारों की संख्या में स्थानीलोग उपस्थित रहें अशोक, पीपल पेड़ भेंट कर स्वागत किया इस कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी कोरबा जिले के सभी जिला व मंडल पदाधिकारी,वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं जन प्रतिनिधिगण समस्त मोर्चा प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता सहित सैकड़ो की संख्या में समर्थक उपस्थित आम जनों ने उत्साह वर्धन करने जयकारे लगाते रहे ।

