Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » रीवा में देवराज और देवदत्त को डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने पहनाया भाजपाई गमछा…
    मध्य प्रदेश

    रीवा में देवराज और देवदत्त को डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने पहनाया भाजपाई गमछा…

    By adminMarch 27, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रीवा:- लोकसभा चुनाव से पहले रीवा जिले में बीजेपी ने एक बड़ा गेमप्लान खेलते हुए जहां पूर्व सांसद देवराज पटेल को बीजेपी में शामिल करा पटेल वोटों को एकतरफा करने की कोशिश की है वहीँ जिले में बीएसपी के बड़े नेता देवदत्त सोनी को भी भाजपा की सदस्यता दिला स्वर्णकार समाज के वोटों में बड़ी सेंध की है। मंगलवार को देवराज पटेल और देवदत्त सोनी का पार्टी कार्यालय अटल कुंज में पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, जिलाध्यक्ष अजय सिंह एवं सासद जनार्दन मिश्रा ने पार्टी परिवार में स्वागत किया। इसके साथ ही पूर्व सांसद देवराज सिंह पटेल के साथ जिले भर के सैकडों जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला, जिलाध्यक्ष अजय सिंह एवं सांसद जनार्दन मिश्रा के हाथों सदस्यता ग्रहण की।

    सदस्यता अभियान के अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में आप सबका स्वागत है आशा एवं पूर्ण विश्वास है कि आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्ष्य को एक नई ऊंचाई प्रदान करने में अपनी महती भूमिका निभाएंगे, आप सबके सहयोग से ही भारतीय जनता पार्टी आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बना है। इसके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी परिवार में आप सबके आगमन पर आप सबका हार्दिक स्वागत है तथा आप सबके आने से पार्टी को लोकसभा चुनाव में एक नई मजबूती मिलेगी। आप सबके प्रयास से अबकी बार 400 पार तथा लोकसभा में पिछली बार से अधिक मतों से रिकॉर्ड विजय दिलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक बार पुनः राष्ट्रवादी विचारधारा की सरकार बनाएंगे।

    प्रमुख रूप से ये रहे उपस्थित

    भारतीय जनता पार्टी कार्यालय अटल कुंज में आयोजित इस विशेष सदस्यता समारोह में वीरेन्द्र गुप्ता, प्रज्ञा त्रिपाठी, राजेन्द्र पाण्डेय, राम सिंह, श्री महाबली गौतम, सुरेन्द्र सिंह चंदेल, ममता गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

    इन्होंने भी ली बीजेपी की सदस्यता
     कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनार्दन मिश्रा ने पार्टी में शामिल हुए नए लोगों का स्वागत किया तथा लोकसभा चुनाव में अपने साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने तथा मध्य प्रदेश और देश के विकास में सहयोग देने के लिए आह्वान किया कार्यक्रम को मंनगवा विधायक नरेंद्र प्रजापति तथा देवराज पटेल ने भी संबोधित किया। सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से सुशील पटेल सरपंच करौंदी, श्रीमती आशा पटेल सरपंच पांती, श्रीमती प्रमिला पटेल सरपंच करौंदी,  बैजनाथ साकेत सरपंच बघमड़ा,  भारत कोरी सरपंच बड़ागांव, श्यामलाल पटेल सरपंच खजुहा,  विजय पटेल सरपंच गड़रिया, श्रीमती प्रियंका सिंह पार्षद वार्ड 5 त्योंथर,  अंजू साकेत उप सरपंच करौंदी,  रोहिणी सिंह उप सरपंच अमिलकी, अ.प्र.सिं.विश्वविद्यालय के से.नि. तकनीकी अधिकारी  विजय श्रीवास्तव,  मनीषचन्द्र शुक्ला सेमरिया,  विनय शुक्ला सेमरिया,  विवेक गौतम सेमरिया, कमरामशिरोमणि पूर्व सरपंच करौंदी, बाल्मीक पटेल पूर्व सरपंच बदवार, कमलेश सोनी पूर्व सरपंच रघुनाथगंज,  ददन सिंह पंच अमिलकी,  रामगणेश सिंह पंच तमरा मुकुन्दपुर,  अनिल पटेल पटेहरा,  रवि पटेल पटेहरा, अंजनी पटेल पटेहरा, लेश्वर पटेल चंदेह, दीपक पटेल पटेहरा,  जीतेन्द्र वर्मा चंदेह,  बैकुण्ठ पटेल बरांव,  कमलेश पटेल बरांव,  राजकुमार जायसवाल बरांव, राजकुमार गिरी बरांव,  तेजप्रताप पटेल बरांव,  राजेश जायसवाल बरांव,  रामबदन पटेल बरांव,  लेखपाल पटेल गौरी शाहपुर,  अजय सिंह त्योंथर,  राजलखन सिंह त्योंथर, इन्द्रभान बसोर त्योंथर, प्रशांत दीपांकर त्योंथर,  शिवकुमार मांझी त्योंथर,  हिमांशु सिंह त्योंथर,  विष्णुपाल सिंह त्योंथर,  राजेश कोल त्योंथर,  अभिनव गुप्ता त्योंथर, अमर सिंह त्योंथर, ओमप्रकाश त्योंथर,  उदयराज भुजवा त्योंथर,  लाल सुरेन्द्र सिंह त्योंथर, आशीष त्रिपाठी मनिकवार,  उमेश पटेल करौंदी,  अंकित सिंह रीवा,  जीतेन्द्र  बड़ागांव,  अजय सिंह अमिलकी, रामायण पटेल अमिलकी,  प्राणधर पटेल अमिलकी,  प्रमोद पटेल अमिलकी, अजय सेन अमिलकी, जितेन्द्र सिंह तमरा मुकुन्दपुर, पुष्पेन्द्र सिंह तमरा मुकुन्दपुर, वीरेन्द्र सिंह तमरा मुकुन्दपुर, कमलेन्द्र नामदेव तमरा मुकुन्दपुर, अजय सिंह तमरा मुकुन्दपुर, पवन सिंह तमरा मुकुन्दपुर,  रमेश पटेल कोलइया, संजय पटेल गड़रिया,  राजेन्द्र पटेल शारदापुरम, रामप्रकाश पटेल शारदापुरम, ऋषि पटेल शारदापुरम,  प्रदीप पटेल रतहरा,प्रदीप पटेल शारदापुरम, पुष्पेन्द्र पटेल कोठी, भूपधर पटेल शारदापुरम,  दिवेेज सिंह नेहरू नगर, अखिल सिंह नेहरूनगर,  रूपेश सिंह रीवा, श्रीमती गीता सोनी रीवा रहे।

    Post Views: 0

    Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबड़े मियां छोटे मियां का ट्रेलर हुआ रिलीज, दमदार एक्शन करते नजर आए ऐ एक्ट्रेस…
    Next Article दुनिया में है एक ऐसी चीज़, जिसकी गंध से डर जाते हैं सांप,आप भी जान लीजिए, आएगा काम…
    admin
    • Website

    Related Posts

    बढ़ा दी गई समय-सीमा, अब इस वर्ष तक लगेंगे ‘स्मार्ट मीटर’…

    September 19, 2025

    डाउन सिंड्रोम का पता चलने पर अबॉर्शन की इजाजत है या नहीं जान‍िए-इससे जुड़ा कानून…

    September 19, 2025

    एक बार फिर चारधाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा फिर से शुरू, कड़े इंतजामों के साथ DGCA ने दी मंजूरी…

    September 19, 2025

    न चीरा-न टांका, 3 दिन में गिरेंगे बवासीर के मस्से, वैद्य ने बताया राख वाला नुस्खा…

    September 19, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    Ads
    Ads
    ADS
    Ads
    ADS
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बढ़ा दी गई समय-सीमा, अब इस वर्ष तक लगेंगे ‘स्मार्ट मीटर’…
    • डाउन सिंड्रोम का पता चलने पर अबॉर्शन की इजाजत है या नहीं जान‍िए-इससे जुड़ा कानून…
    • एक बार फिर चारधाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा फिर से शुरू, कड़े इंतजामों के साथ DGCA ने दी मंजूरी…
    • न चीरा-न टांका, 3 दिन में गिरेंगे बवासीर के मस्से, वैद्य ने बताया राख वाला नुस्खा…
    • टैरिफ के बाद ड्रग्स तस्करी को लेकर एक्शन में ट्रंप, भारत की कंपनी के अधिकारियों का वीजा रद्द, बोले- नतीजे…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?