मध्यप्रदेश:- मेष राशि के जातकों के लिए कल का दिन ठीक-ठाक रहेगा, कल नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आप अपने कार्य क्षेत्र में एनर्जी के साथ काम करें,
साथ ही आप अपने साथ कार्य करने वाले जातकों को कार्य करने को भी मोटिवेट करते रहे, जिससे वह मन लगाकर अपना कार्य करें. आपकी सेहत की बात करें तो आप पानी का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें, जिससे आपको चेस्ट में जलन तथा एसिडिटी समस्याओं से आराम मिल सकता है.
व्यापार करने वाले जातकों के बात करें तो व्यापारी वर्ग कल अपने कार्य के भार को कम करने के लिए ऐसे कर्मचारियों की नियुक्ति कर सकते हैं, जो बाहर और अंदर दोनों के काम को संभाल सके.
युवा जातकों की बात करें तो युवा जातक अपने दिल की बात कहना चाहते हैं तो अभी कुछ समय के लिए रुके रहे, अभी समय ठीक नहीं है. कल आप अपने पड़ोसियों से अपने संबंध मधुर रखें.
यदि आपका पहले कभी मन मुटाव हो गया था तो उसे भुलाकर आगे बढ़ने का प्रयास करें, क्योंकि मुसीबत पडने पर सबसे पहले पड़ोसी ही हमारे काम आता है, बाकी सभी रिश्तेदार तो बाद में आते हैं.
यदि आप शेयर मार्केट इस सट्टा मार्केट में पैसा लगाना चाहते हैं तो आपको कल अच्छा मुनाफा प्राप्त हो सकता है. जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो सकता है. आप अधिक धन अर्जित करने के लिए बहुत अधिक मेहनत करेंगे.
वृषभ- कल का राशिफल
वृषभ राशि के जातकों के लिए कल का दिन अच्छा रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो कल आपको अपने कार्य क्षेत्र में अपने वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है जिससे आप अपने दफ्तर के सभी कार्यों को आसानी से करने में सक्षम रहेंगे.
आपके स्वास्थ्य की बात करें तो कल आपको सर दर्द और हाई बीपी की समस्याएं परेशान कर सकती हैं. किसी बात पर आपको बहुत अधिक क्रोध आ सकता है, जिसके कारण आपको तनाव का सामना भी करना पड़ सकता है.
व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापारी वर्ग अपने व्यवहार में थोड़ी सामाजिकता लाये, तभी आपके ग्राहक और बढ़ सकते हैं. गंभीरता के साथ सभी परिस्थितियों का मनन करें, तभी आपका व्यापार आगे बढ़ सकता है. अपना व्यापार बढ़ाने के लिए आपको अपने व्यवहार में विनम्रता लानी होगी.
यदि आप पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं तो आपको अपना पार्टनर का पूरा साथ देना होगा. युवा जातकों की बात करें तो आप अपने मित्रों के साथ अपने संबंध मधुर बनाने का प्रयास करें, तभी आपके मित्र आपका हर मुसीबत में पूरा सहयोग कर सकते हैं.
कल आपने अपनी संतान के करियर के लिए और उसके भविष्य के लिए जो भी योजनाएं बनाई है, आपको अपनी संतान से इस बारे में बात करनी होगी. आपकी संतान आपकी योजनाओं पर रजामंद रहेगी.
मिथुन – कल का राशिफल
मिथुन राशि के जातकों के लिए भी कल का दिन ठीक-ठाक रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो कल आपको अपने दफ्तर में किसी महिला सहकर्मी की मदद करनी पड़ सकती है,
किसी की मदद करने के साथ-साथ आपको अपने कार्य क्षेत्र में अपने कार्य पर भी ध्यान देना होगा, अन्यथा आपके अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं.
आपकी सेहत की बात कर तो आपको अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रयास करना होगा. योगासन और मेडिटेशन का सहारा लेना होगा.
व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो यदि थोक व्यापारी यदि रिटेल का काम करते हैं तो उन्हें किसी फुटकर ग्राहक को भी वापस नहीं भेजना है. उसे भी डील जरूर करें. युवा जातको की बात करें तो युवा जातक कल किसी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं.
आप अपने मन की समस्याओं को किसी के साथ साझा करें तो आपकी परेशानी कम हो सकती है, जो जातक कार्य के संचालन में बाहर रहते हैं या कहीं दूर रहकर नौकरी करते हैं तो वह अपने परिवार से मिलने के लिए आ सकते हैं.
कल आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, आपकी वाणी के गलत प्रयोग के कारण आपका कोई सगा संबंधी आपसे नाराज हो सकता है.
कर्क -कल का राशिफल
कर्क राशि के जातकों के लिए कल का दिन अच्छा रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आप के अंदर कल पॉजिटिव पावर रहेगी, जिसका असर आपके जनसंपर्क के माध्यम में देखा जा सकता है, लोग आपकी तारीफ करेंगे.
आपकी नौकरी के क्षेत्र में आपके बॉस आपसे बहुत अधिक प्रसन्न रहेंगे और आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे. आपकी कार्य कुशलता के कारण आपके बॉस को विदेश से कोई आर्डर प्राप्त हो सकता है. आपके स्वास्थ्य की बात करें तो अल्सर के रोगियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
आप मिर्च मसाले वाला भोजन का त्याग करें, तभी आप सही हो सकते हैं और खाने-पीने की चीजों में फाइबर युक्त भोजन ही करें.
व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापारी जातक बड़ी धनराशि का लेनदेन कैश से ना करें, आपको अपने पैसे के खोने का खतरा नहीं रहेगा,
युवा जातको की बात करें तो प्रतियोगिता की तैयारी करने वाले जातकों को कल कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है.आपका मन बहुत अधिक आनंदित रहेगा.
आप अपने माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, आपकी माता के स्वास्थ्य में कुछ परेशानी हो सकती है, इसीलिए आप किसी प्रकार के लापरवाही ना बरते. तुरंत ही डॉक्टर से संपर्क करें तो ठीक रहेगा.
सिंह- कल का राशिफल
सिंह राशि के जातकों के लिए कल का दिन बहुत अधिक शानदार रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो कल आपके दफ्तर का माहौल बहुत अधिक प्रसन्नता पूर्ण और तनाव मुक्त रहेगा.
आपकी सेहत की बात करें तो आपको सर्दी खांसी इत्यादि का सामना करना पड़ सकता है. मौसम के बदलाव के कारण आप थोड़ा सा परेशान हो सकते हैं, इसीलिए बढ़ती उम्र के लोगों सावधान रहना होगा.
व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापारियों के व्यापार में कुछ चिढ़ने वाले लोगों की संख्या बढ़ सकती है. युवा जातको भी बात करेंतो युवा जातक कल अपनी बुद्धिमानी पर ज्यादा घमंड ना करें.
आपकी बुद्धिमानी के कारण भी आपको किसी क्षेत्र में नुकसान उठाना पड़ सकता है.
आप इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आपकी बातों से किसी के दिल को ठेस न पहुंचे. कल आप अपने परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा करने के लिए जा सकते हैं.
जहां पर आप बहुत अधिक मौज मस्ती भी करेंगे. आपका जीवन साथी आपका पूरा साथ देगा, आपकी हर क्षेत्र में आपके साथ खड़ा रहेगा, इससे आप अपने जीवन की हर मुश्किल से बाहर निकल सकेंगे.
कन्या – कल का राशिफल
कन्या राशि की जातकों के लिए कल का दिन ठीक-ठाक रहेगा. कल नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो कल आप अपने दफ्तर में किसी भी कार्य को करते समय गलती की गुंजाइश न करें.
इस बात का ध्यान रखते हुए आप अपने कार्य को अंजाम दे. आपकी सेहत की बात करें तो कल यदि आपको कमर में दर्द या नसों की समस्या बनी हुई है. आपकी नसों में खिंचाव हो सकता है, जिसके कारण आपको बहुत अधिक परेशानी भी हो सकती है.
व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापारी अपनी कोई भी बड़ी डील पक्की करने के लिए बहुत अधिक मेहनत करें, आपको कामयाबी मिलेगी.
शेयर मार्केट या सट्टा मार्केट में पैसा लगाने के लिए समय उपयुक्त रहेगा. आपको शेयर मार्केट में लाभ मिल सकता है आपके शेयर ऊँचे दामों पर बिक सकते हैं.
छोटे भाई बहनों का व्यवहार आपके लिए बदला हुआ हो सकता है, उनकी संगत और बदलते व्यवहार के कारण आप परेशान हो सकते हैं. अपने भाई बहनों के व्यवहार के बदलने के कारण को समझे तथा उसकी अच्छे से जांच पड़ताल भी करें.
तुला – कल का राशिफल
तुला राशि के जातकों के लिए कल का दिन बढ़िया रहेगा. तुला राशि के लोग अपने कार्यक्षेत्र में अपनी कार्य क्षमता का सही तरीके से इस्तेमाल करें. यही उचित समय है. जब आपको प्रबंधन क्षमता का प्रयोग करना चाहिए.
आपके ऑफिस में आपकी सभी लोग बात मानेंगे. आपकी सेहत की बात करें तो अपने को थोड़ा सा नियंत्रित करें, के कारण आपको परेशानी हो सकती है आप अपनी सेहत को स्वस्थ रखने के लिए जिम जॉइन कर सकते हैं और सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक और योगासन अवश्य करें.
व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापार से जुड़े मामलों में आपके अधिक धन खर्च होने की संभावना है. वर्तमान स्थिति को देखते हुए आपको अपने व्यापार का विज्ञापन जरूर करना चाहिए.
तभी आपका व्यवहार व्यापार उन्नति की ओर बढ़ सकता है. आपको आपके व्यापार में विज्ञापन के जरिए बहुत अधिक लाभ मिल सकता है. युवा जातकों की बात करें तो युवा जातकों के बीच में कल अपने साथी को लेकर खींचातानी बनी रहेगी.
आप एक कदम आगे बढ़ाएंगे और आपका साथी कदम पीछे हटेगा तो इससे आपका मन परेशान रहेगा. आपके जीवनसाथी के साथ अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है, उनके नाम से कहीं पर इन्वेस्टमेंट किया है तो आपको उसका अच्छा रिटर्न भी प्राप्त हो सकता है.
वृश्चिक – कल का राशिफल
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कल का दिन थोड़ा सा परेशानी वाला हो सकता है. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो कल आप अपने कार्यक्षेत्र में नकारात्मक फीडबैक के लिए भी तैयार रहना होगा,
क्योंकि आपके सीनियर्स की ओर से आपके काम के लिए कुछ कमियां बताई जा सकती है, उसके लिए तैयार रहे. आपकी सेहत की बात करें तो आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
आपको किसी प्रकार का कोई कष्ट नहीं रहेगा. आंखों में लाली हल्का-फुल्का दर्द आदि समस्याए आपको परेशान कर सकती है.
व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापारियों ने यदि अपने किसी कार्य को लेकर किसी से कोई कमिटमेंट की है तो आप उसे पूरा करने की कोशिश करे अन्यथा,
आपका मार्केट में नाम खराब हो सकता है. युवा जातकों को कोई यदि किसी कार्य में संतोषजनक परिणाम मिलने में संदेह है तो आप परेशान ना हो.
आपको अपनी वाणी के कारण अपने दांपत्य जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. अपनी वाणी में थोड़ी सी विनम्रता लाएं अन्यथा, आपकी वाणी के प्रभाव से आपके सगे संबंधी भी आपसे नाराज हो सकते हैं. आपका मन भी कल परेशान हो सकता है।
