Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अगर कर लिया यह सेटिंग तो चोरी हुआ आईफोन मिल जाएगा वापस……
    News

    अगर कर लिया यह सेटिंग तो चोरी हुआ आईफोन मिल जाएगा वापस……

    By Tv 36 HindustanMarch 30, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    एपल आईफोन खरीदने वालों की तादाद काफी बढ़ रही है. आईफोन काफी स्टाइलिश होते हैं, और इनकी प्रीमियम पहचान लाइफस्टाइल सिंबल बन जाता है. मगर जितने तेजी से आईफोन की लोकप्रियता बढ़ रही है, आईफोन चोरी होने की घटना भी उतनी आम होती जा रही हैं. मोबाइल फोन चोरी होना आम बात है लेकिन आईफोन चोरी होने का मतलब कई हजार रुपये यहां तक कि एक लाख रुपये से भी ज्यादा का नुकसान बैठता है. इसलिए आईफोन की हिफाजत करना बेहद जरूरी है.आईफोन चोरी होने पर आपका डेटा, फोटो, वीडियो और दूसरी अहम जानकारी खो सकते हैं. इसके अलावा पैसे का नुकसान अलग होता है. आईफोन महंगा होता है इसलिए इसके चोरी होने का नुकसान भी बड़ा है.

    यहां हम आपको कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं जिनका इस्तेमाल करके चोरी हुआ आईफोन वापस मिलने में मदद मिल सकती है.ऐसे ढूंढे अपना आईफोनआईफोन में कई फीचर्स मिलते हैं जो इसे सुरक्षित रखने में अहम भूमिका निभाते हैं. अगर आईफोन चोरी हो जाए तो भी आप इन फीचर्स के जरिए आईफोन ढूंढने की कोशिश कर सकते हैं.

    जब आप अपने iPhone को लॉस्ट (Lost) के तौर पर मार्क करते हैं तो आपका फोन Lost Mode में चला जाता है. यह एक पासकोड के साथ लॉक हो जाता है. पेमेंट कार्ड और पास जो आप Apple Pay के साथ इस्तेमाल करते हैं, सब सस्पेंड कर दिए जाते हैं. अपना आईफोन ढूंढने के लिए आप किसी दूसरे एपल यूजर की मदद ले सकते हैं.iCloud.com/find पर साइन इन करें.अपना iPhone सेलेक्ट करें. अगर एपल आईफोन की लोकेशन ट्रेक कर सकता है तो ये लोकेशन जूम इन हो जाएगी.

    Mark As Lost सेलेक्ट करें और फिर फोन नंबर और मैसेज छोड़ने के लिए आगे के स्टेप्स फॉलो करते जाएं.iPhone को उसके मौजूदा पासकोड से लॉक करने के लिए Activate ऑप्शन को सेलेक्ट करें. अगर आपके पास पासकोड सेट नहीं है, तो आपको पासकोड बनाने के लिए कहा जाएगा.iCloud – Find My से मिलेगा आईफोनआईफोन समेत एपल के प्रोडक्ट्स ढूंढने के लिए ‘फाइंड माई’ फीचर का इस्तेमाल किया जा सकता है-इसके लिए आपको https://www.icloud.com/find पर जाना होगा, या इस लिंक पर क्लिक करें.यहां साइन इन करके अपने आईफोन की लोकेशन चेक करें.

    अगर लोकेशन मिलती है तो ये जूम इन करता है, ताकि सटीक लोकेशन मिल जाए.एपल के अनुसार, अगर आपका आईफोन चोरी हो गया है या वह मैप पर किसी ऐसी लोकेशन पर दिखाई देता है जिसे आप नहीं पहचानते हैं, तो इसे खुद से ढूंढने की कोशिश ना करें. इसके बजाय लोकल पुलिस की मदद लें.स्टोलन डिवाइस प्रोटेक्शनस्टोलन डिवाइस प्रोटेक्शन फीचर चोरी होने के बाद आपके आईफोन को सुरक्षित रखने में मदद करता है.

    इस फीचर को चालू करने से चोरों के लिए मुश्किल खड़ी हो जाएगी क्योंकि वे Face ID, Touch ID या पासकोड को बदल नहीं सकेंगे. ये फीचर iOS 17.3 और इसके बाद के वर्जन पर ही मिलेगा.अगर आपके पास कोई अन्य एपल डिवाइस है जो आपकी एपल आईडी से साइन इन है या जो आपके फैमिली शेयरिंग ग्रुप के मेंबर से जुड़ी है तो आपआप अपने आईफोन को लॉक करने और उसे ढूंढने के लिए फाइंड माई ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं. ध्यान रहे कि आईफोन चोरी होने पर सबसे पहले पुलिस में FIR करें और अपना सिम बंद करवा दें.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइस लोकसभा चुनाव में 12 ऐसे राजघरानों के वंशज हैं जिन्हें बीजेपी से लोकसभा का टिकट मिला , जानिए इनके बारे में……
    Next Article बिहार में भाजपा के लिए राहत की खबर, पशुपति पारस ने किया यह ऐलान……
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    बंगाल में हुए नए सर्वे ने उड़ाए होश क्या चौका लगा पाएंगी सीएम जानें प्री-पोल में कौन जीत रहा है चुनाव…

    March 26, 2026

    रामनवमी पर इस समय रामलला का सूर्य तिलक, देशभर में भक्ति की धूम…

    March 26, 2026

    सीएम साय ने कहाखेलों से बदलेगा भविष्य, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का आगाज…

    March 26, 2026

    आज प्रदेश में मौसम करवट लेने को तैयार तेज हवाएं और गरज-चमक की चेतावनी…

    March 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बंगाल में हुए नए सर्वे ने उड़ाए होश क्या चौका लगा पाएंगी सीएम जानें प्री-पोल में कौन जीत रहा है चुनाव…
    • रामनवमी पर इस समय रामलला का सूर्य तिलक, देशभर में भक्ति की धूम…
    • सीएम साय ने कहाखेलों से बदलेगा भविष्य, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का आगाज…
    • आज प्रदेश में मौसम करवट लेने को तैयार तेज हवाएं और गरज-चमक की चेतावनी…
    • आज का राशिफल आज गुरुवार को किसे मिलेगा लाभ, किसे रहना होगा सावधान…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?