Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » चैत्र मास में कर लें ये आसान उपाय, घर में होगा मां लक्ष्मी का वास…
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    चैत्र मास में कर लें ये आसान उपाय, घर में होगा मां लक्ष्मी का वास…

    By Tv 36 HindustanMarch 31, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्यप्रदेश:- चैत्र मास साल का आखिरी माह होता है. इसे मधुमास भी कहा जाता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, चैत्र मास में ही ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की शुरुआत की थी. इस महीने में भगवान विष्णु के मछली स्वरूप की पूजा की जाती है. यह भी माना जाता है कि मां दुर्गा ने पहली बार इसी माह में अपने नव दुर्गा रूप के दर्शन दिए थे.

    चैत्र मास में नवरात्रि, रामनवमी, पापमोचिनी एकादशी और हनुमान जयंती जैसे बड़े व्रत-त्योहार आते हैं. चैत्र मास की शुरुआत 26 मार्च से हो चुकी है और यह 23 अप्रैल को समाप्त होगा. इस महीने में किए गए कुछ उपाय बहुत कारगर साबित होते हैं. जानते हैं इन उपायों के बारे में.

    चैत्र मास के उपाय

    चैत्र माह में पीपल के पेड़ की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है. पीपल के पेड़ की 7 बार परिक्रमा करते हुए उस पर लाल रंग अर्पित करना चाहिए. इससे जीवन में सुख-शांति का आगमन होता है.
    चैत्र माह में पड़ने वाले हर बृहस्पतिवार को केले के वृक्ष की पूजा करनी चाहिए. इस दिन भगवान विष्णु के मंत्रों का 108 बार जाप करना चाहिए. इससे कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत होती है और जीवन में मान-सम्मान बढ़ता है.
    इस महीने में सूर्य देव की पूजा करनी चाहिए और अर्घ्य देना चाहिए. इस माह सूर्य देव की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है. मान्यता है कि सूर्य देव की पूजा करने से व्यक्ति को हर तरह के रोगों के छुटकारा मिल जाता है.
    चैत्र माह में दान-दक्षिणा का विशेष महत्व है. एक लाल कपड़े में 5 तरह के लाल फल-फूल रखकर इसे ब्राह्मण को दान करना चाहिए. इस उपाय को करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है.
    चैत्र माह में जानवरों को पानी पिलाना चाहिए और पशु-पक्षियों को दाना डालना चाहिए. माना जाता है कि इस महीने पशु-पक्षियों को दाना-पानी देने मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और अपनी कृपा बरसाती हैं.
    इस माह में मां दुर्गा के अलावा भगवान विष्‍णु की पूजा और आराधना करना अति उत्तम माना जाता है. इस माह में भगवान विष्‍णु के मछली के स्वरूप की पूजा करनी चाहिए. ऐसा करने से आपके ऊपर माता लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Do this simple remedy in the month of Chaitra Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleहर सक्सेसफुल लोगों में होती हैं ये खास आदतें, ये छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर बढ़ते हैं आगे…
    Next Article ये है भारत की सबसे बड़ी छिपकली, जानें इसके जहर को लेकर एक्सपर्ट की राय…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    चीनी और गुड़ में ये है ज्यादा हेल्दी एक्सपर्ट से जानिए सच…

    June 3, 2026

    आज 4 बजे डीके शिवकुमार का होगा राजतिलक इन 14 विधायकों के साथ लेंगे शपथ, पार्टी हाईकमान भी होगा शामिल…

    June 3, 2026

    मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के लिए सरकार सतर्क’…

    June 3, 2026

    BCCI ने जारी किया भारत के न्यूजीलैंड दौरे का शेड्यूल, 5 T20, 5 ODI और इतने टेस्ट मैच खेलेगी टीम इंडिया…

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • चीनी और गुड़ में ये है ज्यादा हेल्दी एक्सपर्ट से जानिए सच…
    • आज 4 बजे डीके शिवकुमार का होगा राजतिलक इन 14 विधायकों के साथ लेंगे शपथ, पार्टी हाईकमान भी होगा शामिल…
    • मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के लिए सरकार सतर्क’…
    • BCCI ने जारी किया भारत के न्यूजीलैंड दौरे का शेड्यूल, 5 T20, 5 ODI और इतने टेस्ट मैच खेलेगी टीम इंडिया…
    • प्रदेश के वरिष्ठ रिटायर्ड IAS का निधन, प्रशासनिक जगत में शोक की लहर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?