नई दिल्ली:- जानकारों की मानें तो सपनों का वास्तविक जीवन से गहरा नाता होता है। खासकर, रात्रि के अंतिम चरण में देखे गए सपनें आगामी भविष्य के संकेत होते हैं। सपने अच्छे और बुरे दोनों होते हैं। कई ऐसे सपने हैं, जो किसी अनहोनी के संकेत होते हैं। इन सपनों को देखने के बाद बिल्कुल अनदेखी न करें। इसके लिए घर के बड़े-वृद्ध से सलाह लें। इसके बाद पंडित जी से सलाह लेकर आगामी अनहोनी को टालने हेतु उपाय करें। इसके लिए महामृत्युंजय मंत्र का जप भी कर सकते हैं। आइए, इन सपनों के बारे में जानते हैं-
स्वप्न शास्त्र की मानें तो सपने में ऊंट दिखना शुभ नहीं होता है। इस सपने का मतलब होता है कि जल्द आप किसी दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। इस स्थिति में आपकी गर्दन या चेहरे पर चोट लग सकती है।
सपने में जलती अगरबत्ती दिखना भी शुभ नहीं होता है। सपने में जलती अगरबत्ती या अगरबत्ती जलाने के सपने देखने का मतलब है कि जल्द ही आप किसी दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं।
सपने में जलती अगरबत्ती दिखना भी शुभ नहीं होता है। सपने में जलती अगरबत्ती या अगरबत्ती जलाने के सपने देखने का मतलब है कि जल्द ही आप किसी दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं।