Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इस खिलाडी ने 7वें ओवर में रचा इतिहास, IPL में ये कारनामा करने वाले बने पहले बल्‍लेबाज…
    खेल

    इस खिलाडी ने 7वें ओवर में रचा इतिहास, IPL में ये कारनामा करने वाले बने पहले बल्‍लेबाज…

    By Tv 36 HindustanApril 7, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली :- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्‍टार बल्‍लेबाज विराट कोहली ने शनिवार को राजस्‍थान रॉयल्‍स के खिलाफ इतिहास रच दिया। विराट कोहली आईपीएल में 7500 रन का आंकड़ा पार करने वाले पहले पहले बल्‍लेबाज बने। कोहली ने जयपुर में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।

    विराट कोहली को 7500 रन पूरे करने के लिए 34 रन की दरकार थी। उन्‍होंने रविचंद्रन अश्विन द्वारा डाले आरसीबी की पारी के सातवें ओवर में चौथी गेंद पर सिंगल लेकर इस उपलब्धि को हासिल किया। आईपीएल में सबसे ज्‍यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली के आस-पास भी कोई नहीं है।

    आईपीएल में सबसे ज्‍यादा रन बनाने के मामले में शिखर धवन दूसरे नंबर पर हैं, जिनके 6755 रन हैं। दिल्‍ली कैपिटल्‍स के ओपनर डेविड वॉर्नर और मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्‍तान रोहित शर्मा क्रमश: तीसरे और चौथे स्‍थान पर हैं। चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना 5528 रन के साथ आईपीएल में सबसे ज्‍यादा रन बनाने के मामले में पांचवें स्‍थान पर हैं।

    आईपीएल 2024 के 19वें मैच में सीजन का पहला शतक लगा और वो विराट कोहली के बल्‍ले से निकला। कोहली ने राजस्‍थान रॉयल्‍स के खिलाफ 67 गेंदों में सैकड़ा पूरा किया। वैसे, कोहली ने अपने आईपीएल करियर का 8वां शतक पूरा किया।

    गौरतलब है कि विराट कोहली के स्‍ट्राइक रेट को लेकर अब भी सवाल खड़े हो रहे हैं। कोहली ने 67 गेंदों में शतक पूरा किया और उनका स्‍ट्राइक रेट करीब 156 का रहा। इसके बावजूद उनकी आलोचना हो रही है क्‍योंकि टी20 क्रिकेट का स्‍वाभाव बदल रहा है।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur This player created history in the 7th over Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleटाइम ट्रैवलर ने की डराने वाली पांच भविष्यवाणियां, 2024 में होंगी विश्व युद्ध समेत ये बड़ी घटनाएं
    Next Article हिंदू नव वर्ष की शुुरुआत, 9 अप्रैल से हो रही है, चलिए जानते हैं पूजा का महत्व और शुभ मुहूर्त…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    ऑनलाइन टिकट की बिक्री शुरू 3150 रुपये सबसे कम, अब ऐसे कर सकते हैं बुक…

    May 3, 2026

    न इंसान पैदा कर पाएगा बच्चा, न जानवर वैज्ञानिकों ने दी ‘साइलेंट फर्टिलिटी क्राइसिस’ की चेतावनी…

    May 3, 2026

    राजनांदगांव को मिली खेल विकास की बड़ी सौगात: आधुनिक खेल मैदान व क्रिकेट अकादमी के लिए 5 एकड़ भूमि आवंटित, राजनांदगांववासियों के साथ विस अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने जताया मुख्यमंत्री साय का आभार

    May 3, 2026

    सरगुजा जिले के ग्राम सिलमा में अचानक उतरा मुख्यमंत्री श्री साय का हेलीकॉप्टर खाट में बैठकर ग्रामीणों से किया संवाद: सुनी समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश…

    May 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ऑनलाइन टिकट की बिक्री शुरू 3150 रुपये सबसे कम, अब ऐसे कर सकते हैं बुक…
    • न इंसान पैदा कर पाएगा बच्चा, न जानवर वैज्ञानिकों ने दी ‘साइलेंट फर्टिलिटी क्राइसिस’ की चेतावनी…
    • राजनांदगांव को मिली खेल विकास की बड़ी सौगात: आधुनिक खेल मैदान व क्रिकेट अकादमी के लिए 5 एकड़ भूमि आवंटित, राजनांदगांववासियों के साथ विस अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने जताया मुख्यमंत्री साय का आभार
    • सरगुजा जिले के ग्राम सिलमा में अचानक उतरा मुख्यमंत्री श्री साय का हेलीकॉप्टर खाट में बैठकर ग्रामीणों से किया संवाद: सुनी समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश…
    • करोड़पति हुए किसान, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- भाग्योदय का शंखनाद है यह इकोनॉमिक कॉरिडोर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?