Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आपातकाल के योद्धा’ स्मारिका का विमोचन, CM बोले- लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए…
    समाचार

    आपातकाल के योद्धा’ स्मारिका का विमोचन, CM बोले- लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए…

    By Tv36 HindustanJune 29, 2026No Comments6 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़:- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित ‘आपातकाल स्मृति दिवस’ के गरिमामयी सम्मान समारोह में शामिल हुए. इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री ने आपातकाल के दौर में लोकतंत्र की रक्षा के लिए लाठियां और जेल की यातनाएं सहने वाले जांबाज सेनानियों के संघर्ष पर आधारित एक विशेष स्मारिका ‘आपातकाल के योद्धा’ का विमोचन किया. कार्यक्रम के दौरान लोकतंत्र सेनानियों और उनके परिवारों को सम्मानित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि उन कठिन दिनों में इन योद्धाओं द्वारा किया गया त्याग और बलिदान आज की नई पीढ़ी के लिए एक महान प्रेरणा है.

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आने वाली पीढ़ी को इस ऐतिहासिक संघर्ष से रूबरू कराने के लिए इस विषय को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने की बात पर भी जोर दिया. इसके साथ ही उन्होंने आपातकाल पर आधारित निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया.

    आपातकाल एक कठिन परीक्षा का काल था: इंद्रेश कुमार

    कार्यक्रम के मुख्य वक्ता इंद्रेश कुमार ने अपने संबोधन में लोकतंत्र, राष्ट्र निर्माण और सांस्कृतिक मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र केवल शासन प्रणाली नहीं, बल्कि एक जीवन मूल्य है, जिसे समझने और निभाने की जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक की है. उन्होंने आपातकाल के दौर को याद करते हुए कहा कि यह समय भारतीय लोकतंत्र के लिए एक कठिन परीक्षा का काल था, जब अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और मौलिक अधिकारों पर गंभीर प्रभाव पड़ा. उन्होंने लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष को स्मरण करते हुए कहा कि उन लोगों ने जेल, यातनाओं और कठिन परिस्थितियों के बावजूद लोकतांत्रिक आदर्शों को जीवित रखा.

    इतिहास को याद रखना केवल अतीत को जानना नहीं: इंद्रेश कुमार

    मुख्य वक्ता इंद्रेश कुमार ने कहा कि इतिहास को याद रखना केवल अतीत को जानना नहीं है, बल्कि उससे सीख लेकर भविष्य को बेहतर बनाना है. उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे देश की एकता, अनुशासन और सामाजिक समरसता को मजबूत करें तथा नशामुक्त और स्वच्छ समाज के निर्माण में योगदान दें. उन्होंने कहा कि भारत की सांस्कृतिक विरासत और मूल्यों ने हमेशा समाज को जोड़ने का कार्य किया है और इन्हीं मूल्यों के आधार पर देश – दुनिया में अपनी पहचान को और मजबूत कर सकता है. उन्होंने युवाओं से “राष्ट्र प्रथम” की भावना को जीवन में अपनाने की अपील करते हुए कहा कि राष्ट्र, ज्ञान और धर्म प्रथम की भावना ही भारत की वास्तविक शक्ति है. उन्होंने आगे कहा कि अयोध्या सृष्टि का वह स्थान है जो सदैव पूजनीय रहेगा और सत्य व धर्म के मार्ग पर चलते हुए हमें राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना होगा.

    आपातकाल को कभी भुलाया नहीं जा सकता: सीएम साय

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने संबोधन में कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का वह कालखंड है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता. उन्होंने लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष, त्याग और जेल जीवन की कठिनाइयों को याद करते हुए कहा कि इन लोगों ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए अभूतपूर्व योगदान दिया. साय ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य केवल स्मरण नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी को सचेत करना है ताकि वे समझ सकें कि स्वतंत्रता और लोकतंत्र कितनी बड़ी कुर्बानियों के बाद प्राप्त हुए हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती हमेशा से संघर्ष, संस्कृति और परंपरा की भूमि रही है, जहां लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति गहरी आस्था रही है. उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी को इतिहास से अवगत कराने के लिए इस विषय को पाठ्यक्रम में शामिल करना प्रशंसनीय पहल है.

    सीएम विष्णु देव साय ने सुनाई अपने पिता की कहानी

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने पारिवारिक संदर्भ का उल्लेख करते हुए कहा कि उस दौर में अनेक परिवारों ने कठिन परिस्थितियों का सामना किया. उन्होंने कहा कि मेरे बड़े पिताजी स्वर्गीय नरहरि साय 19 महीनों तक जेल में रहे और इन परिवारों की पीड़ा को करीब से देखा है. उस दौर में जब घर के मुखिया को जेल में डाल दिया जाता था, तब लोकतंत्र सेनानियों के परिवार पर जीवन निर्वाह का संकट आ गया था. साय ने कहा कि इस कठिन समय में स्वयंसेवक भेष बदलकर लोकतंत्र सेनानियों के परिवार को अनाज पहुंचाने का काम करते थे ताकि कोई भूखा न रहे. उन्होंने उस दौर से जुड़ी कई और स्मृतियां भी साझा की और सभी लोकतंत्र सेनानियों का पुण्य स्मरण किया.

    आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के लिए गंभीर चुनौती: रमन सिंह

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि कहा कि 1975 का आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के लिए गंभीर चुनौती था. उन्होंने प्रेस सेंसरशिप, मौलिक अधिकारों के निलंबन और संविधान संशोधनों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह समय लोकतंत्र की मजबूती और जागरूकता का प्रतीक बनकर सामने आया. आपातकाल हमें लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सदैव सजग रहने की प्रेरणा देता है.

    कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, पूर्व राज्यसभा सदस्य एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकतंत्र सेनानी संघ कैलाश सोनी, विधायक मोतीलाल साहू, विधायक गोमती साय, भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह, नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, सीजीएमएससी के चेयरमैन दीपक म्हस्के, बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा, महामण्डलेश्वर अजय रामदास, अखिलेश सोनी, लोकतंत्र सेनानी संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिवाकर तिवारी, लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने समेत अनेक प्रबुद्धजन तथा लोकतंत्र सेनानी और उनके परिजन मौजूद रहे.
    कार्यक्रम के दौरान आपातकाल स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया. प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 540 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. विद्यालय स्तर पर ‘आपातकाल कभी विस्मृत न हो’ विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में जे.आर. दानी गर्ल्स स्कूल, रायपुर की जागृति जांगड़े ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और उन्हें 31 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया. विवेकानंद विद्यापीठ, कोरबा के सूरज तांडिया को द्वितीय तथा अग्रसेन इंटरनेशनल स्कूल, दुर्ग के अंश देशमुख तृतीय स्थान पर रहे. वहीं महाविद्यालय स्तर पर ’25 जून : संविधान हत्या दिवस’ विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में रायपुर की सुश्री कल्याणी पटले प्रथम, रायगढ़ की सीमा साव द्वितीय तथा दुर्ग की खुशबू तृतीय स्थान पर रहीं. मुख्यमंत्री ने सभी विजेताओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रोत्साहन राशि प्रदान करते हुए लोकतंत्र और संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने में युवाओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना की.

    Post Views: 190

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइस प्रदेश में बड़ा गोलमाल; सरकारी स्कूल के प्रांगण में 5 साल से चल रहा प्राइवेट स्कूल, अफसर को…
    Next Article प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों का इंतजार हुआ खत्म; प्रमोशन को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, इतने विभागों की बुलाई…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत की महिला टीम घोषित, ये फिर बनीं कप्तान…

    June 30, 2026

    5वीं के बच्चों की किताब में छपा एक्टर का ‘निंबूड़ा-निंबूड़ा’, शिक्षा विभाग पर उठे सवाल…

    June 30, 2026

    महाकाल की नगरी में इतने जुलाई से शुरू होगा 21वां श्रावण महोत्सव, सजेगा संगीत और नृत्य का संगम…

    June 30, 2026

    आखिर शादी के लिए एक घुटने पर बैठकर ही क्यों किया जाता है प्रपोज़ जानें इसकी ये दिलचस्प कहानी…

    June 30, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत की महिला टीम घोषित, ये फिर बनीं कप्तान…
    • 5वीं के बच्चों की किताब में छपा एक्टर का ‘निंबूड़ा-निंबूड़ा’, शिक्षा विभाग पर उठे सवाल…
    • महाकाल की नगरी में इतने जुलाई से शुरू होगा 21वां श्रावण महोत्सव, सजेगा संगीत और नृत्य का संगम…
    • आखिर शादी के लिए एक घुटने पर बैठकर ही क्यों किया जाता है प्रपोज़ जानें इसकी ये दिलचस्प कहानी…
    • IMD का बड़ा अलर्ट इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, जानें पूरा अपडेट…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?