जबलपुर :- सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है, इस बीच प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर फतह हासिल करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी आज जबलपुर में एक मेगा रोड शो कर रहे हैं। रोड शो के दौरान मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव भी उनके साथ मौजूद हैं। रोड शो के दौरान पीएम मोदी हाथ में कमल का फूल लिए नजर आए। उन्होंने सड़क के दोनों ओर खड़ी भीड़ का अभिवादन किया और उन्हें कमल का फूल दिखाकर मतदान का आग्रह भी किया।
प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो भगत सिंह चौक से शुरू हुआ है और आगे बढ़ता जा रहा है और आलम यह है कि सड़क के दोनों और खचाखच भीड़ है और लोगों के हाथों में भाजपा के झंडे हैं और नरेंद्र मोदी का कटउट है।
इसके साथ ही कई कटआउट पर तो आई लव यू मोदी लिखा हुआ है। रोड शो का काफिला धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री जिस खुले वाहन में सवार हैं, उसमें उनके साथ जबलपुर के भाजपा उम्मीदवार आशीष दुबे हैं और राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी।
प्रधानमंत्री अपने हाथ में कमल का फूल लिए हुए हैं और हर तरफ उसे मतदाताओं को दिखाते हुए मतदान का आग्रह कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के अलावा जितने भी लोग इस वाहन में सवार हैं, सभी के हाथ में कमल के फूल का कटआउट है।
