Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » PM मोदी ने किस पर साधा निशाना,कहा मैंने ही ED से इस घोटाले की जांच शुरू कराई..
    News

    PM मोदी ने किस पर साधा निशाना,कहा मैंने ही ED से इस घोटाले की जांच शुरू कराई..

    By Tv 36 HindustanApril 16, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को अलाथुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र रैली का संबोधन किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी पर जम कर हमला बोला. उन्होंने कहा कि सबसे पुरानी पार्टी के ‘युवराज’ उत्तर प्रदेश में अपने परिवार की सीट की रक्षा नहीं कर सके और अब वोट मांगने केरल आ गए हैं. मोदी ने केरल के सत्तारूढ़ वाम दल पर राज्य में गरीबों को लूटने का आरोप लगाया है.

    मोदी ने कहा कि खाड़ी देशों से लौटे लोगों ने लगभग एक लाख करोड़ रुपये जमा कराए हैं. राज्य के 300 सहकारी बैंकों में गरीबों, मजदूर वर्ग, महिलाओं के जमा पैसा माकपा के भ्रष्टाचार के कारण खतरे में है. अलाथुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के कुन्नमकुलम में अपनी सार्वजनिक सभा के दौरान मोदी ने करुवन्नूर सहकारी बैंक घोटाले का मुद्दा उठाया और कहा कि उन्होंने ही इस घोटाले की प्रवर्तन निदेशालय द्वारा जांच शुरू कराई थी.

    उन्होंने कहा कि अब वह इस बारे में कानूनी सलाह ले रहे हैं कि एजेंसियों द्वारा जब्त राशि से निवेशकों का पैसा कैसे लौटाया जा सकता है. प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया कि प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा. उन्होंने कहा कि अलाथुर निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार टी एन सरासु ने हाल ही में सहकारी बैंक में पैसा जमा करने के फलस्वरूप पीड़ित हुए लोगों की दुर्दशा की तरफ उनका ध्यान आकर्षित किया था. यह मोदी का राज्य का छठा दौरा है. वह पिछली बार 19 मार्च को केरल आए थे, जहां 26 अप्रैल को मतदान होना है.

    मोदी ने कहा कि केरल और देश की प्रगति के लिए अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है. उन्होंने कहा कि भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के पिछले एक दशक के शासन में जो कुछ देखा गया वह महज एक झांकी है. मोदी ने केरल के लोगों से लोकसभा चुनाव में राजग के लिए समर्थन मांगा. मोदी ने अपने संबोधन में भरोसा जताया कि केरल सुनिश्चित करेगा कि आम चुनाव के बाद उसकी आवाज संसद में सुनी जागए.

    मोदी ने यह भी वादा किया कि राजग सरकार के तीसरी बार सत्ता में आने पर वह अहमदाबाद-मुंबई सेवा की तर्ज पर उत्तर, पूर्व और दक्षिण भारत में बुलेट ट्रेन संचालन के लिए सर्वेक्षण कार्य शुरू करेगी. राज्य में अपने निर्वाचन क्षेत्र वायनाड में चुनाव प्रचार कर रहे राहुल गांधी का नाम लिए बगैर मोदी ने कहा कि कांग्रेस के ‘युवराज’ उत्तर प्रदेश में अपने परिवार की सीट की रक्षा नहीं कर सके , लेकिन वोट मांगने के लिए केरल आ गए.

    मोदी ने कहा कि कांग्रेस नेता केरल के लोगों से वोट मांगेंगे, लेकिन उनके हित में आवाज नहीं उठाएंगे, क्योंकि वह राज्य की सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा नियंत्रित करुवन्नूर सहकारी बैंक में करोड़ों रुपये के घोटाले पर चुप हैं.
    मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने वाम दल के सदस्यों को ‘आतंकवादी’ करार दिया था. उन्होंने कहा, ‘हालांकि, दिल्ली के राजनीतिक परिदृश्य में कांग्रेस और इन कथित आतंकवादियों को सहयोगात्मक चर्चा, भोजन साझा करते और एक साथ चुनावी रणनीति तैयार करते हुए देखा जाता है.’ पीएम ने आरोप लगाया कि यह कांग्रेस और राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों के लिए भारत में प्रतिबंधित एक संगठन की राजनीतिक शाखा एसडीपीआई के बीच एक ‘गुप्त समझौता’ है.

    मोदी ने सोना तस्करी मामले, केरल के मुख्यमंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों और दक्षिणी राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति के मुद्दे को उठाकर राज्य में सत्तारूढ़ वामपंथ पर अपना हमला जारी रखा.

    Post Views: 490

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसीएम योगी के लिए जान भी दे सकते हैं,अयोध्या के मुस्लिम शख्स ने कहा..
    Next Article यहां धधकती चिताओं के बीच श्मशान में नाचती हैं नगर वधुएं, 400 साल पुरानी है परंपरा,जानिए वजह…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    चेहरे पर चाहिए कुदरती निखार तो अपनाएं दादी-नानी के बताए ये 5 देसी नुस्खे, त्वचा दिखेगी चमकदार और फ्रेश…

    July 27, 2026

    प्रदर्शनकारियों पर चली एके-47 राइफल, राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- छात्रों पर नहीं, दोषियों पर कार्रवाई करें…

    July 27, 2026

    30 जुलाई से भगवान शिव की भक्ति का महीना शुरू, जानें सोमवार व्रत के नियम और पूजा का ये सही तरीका…

    July 27, 2026

    राष्ट्रपति भवन तक पहुँची बस्तर की गौरवगाथा, राष्ट्रपति मुर्मु करेंगी बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं का सम्मान….

    July 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • चेहरे पर चाहिए कुदरती निखार तो अपनाएं दादी-नानी के बताए ये 5 देसी नुस्खे, त्वचा दिखेगी चमकदार और फ्रेश…
    • प्रदर्शनकारियों पर चली एके-47 राइफल, राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- छात्रों पर नहीं, दोषियों पर कार्रवाई करें…
    • 30 जुलाई से भगवान शिव की भक्ति का महीना शुरू, जानें सोमवार व्रत के नियम और पूजा का ये सही तरीका…
    • राष्ट्रपति भवन तक पहुँची बस्तर की गौरवगाथा, राष्ट्रपति मुर्मु करेंगी बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं का सम्मान….
    • सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा झटका अब नहीं चलेगी मनमानी, जितनी ऑनलाइन अटेंडेंस, उतनी ही मिलेगी सैलरी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?