रीवा।नोटिस के अनुसार चार वाहनों का व्यय लेखा तथा मऊगंज,देवतालाब एवं गुढ़ चुनाव कार्यालयों का व्यय लेखा प्रस्तुत नहीं किया गया है। इसी तरह 13 अप्रैल को सिरमौर में आयोजित सभा, देवतालाब में आयोजित रैली एवं सभा में हुए व्यय में तथा प्रस्तुत व्यय लेखा में दो लाख 23 हजार 547 रुपए का अंतर पाया गया है। नामांकन दिनांक से 16 अप्रैल की स्थिति में प्रस्तुत किए गए व्यय लेखे में भी अंतर पाया गया है।
