कोरबा/ सत्येन्द्र कुमार साहू,जिला सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार दिल्ली पब्लिक स्कूल में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के द्वारा दिल्ली पब्लिक स्कूल (डी.पी.एस.) उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालकोनगर में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें ज्योति अग्रवाल अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एफ.टी.सी.) कोरबा के द्वारा अपने उद्बोधन में संविधान क्या है के संबंध में विधिक जानकारी प्रदान करते हुए समस्त विद्यार्थियों से कहा गया कि आप देश के भविष्य हैं,आपको अपने प्रदत्त संवैधानिक,मौलिक अधिकारों के साथ मौलिक कर्तव्य के प्रति सजग रहना होगा। जब आप अपने कर्तव्य एवं दायित्वों को निष्ठा से निभाते हैं तब ही एक सफल सभ्य समाज का निर्माण होता है।
विद्वत न्यायाधीश द्वारा कड़ी अंतर्गत मोटर व्हीकल एक्ट के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि आपके आसपास कोई घटना/दुर्घटना होती है तो आपके आगे चलकर घायल की मदद करना चाहिये,उन्हें अस्पताल ले जाएं व कभी भी यदि आवश्यकता हो तो गवाही देने से इंकार नहीं करना चाहिए,जिससे अपराध करने वालों को सजा दी जा सकें। आप कभी न सोचे की छोड़ो मुझे क्या करना है। आपकी सजगता ही न्याय दिलाने में मददगार साबित होगी। अक्सर देखा गया है कि न्यायालय में प्रकरण तो आते है लेकिन गवाही के अभाव में अपराधी छूट जाते है उनके द्वारा मोटर यान अधिनियम के तहत् वैध लाईसेन्स एवं वाहन का बीमा अवश्य कराये जाने हेतु निर्देशित करते हुए साईबर अपराध साइबर लाॅ के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से जो आप देख रहे हैं अथवा ऐसी विषयवस्तु को इंटरनेट के माध्यम से संप्रेषित कर रहे यदि उसमें किसी व्यक्ति की निजी सूचना का उल्लंघन होता है या उसके व्यक्तिगत गरिमा को ठेस पहुंचती है तो ऐसे में उक्त सूचना को संप्रेषित करने वाला तथा संबंधित सोशल मीडिया का एडमीन भी साईबर लाॅ के अनुरूप अपराध के श्रेणी में आता है।

न्यायाधीश महोदया के द्वारा एफ.आई.आर,साक्षी सुरक्षा अधिनियम, निःशुल्क विधिक सेवा अधिनियम तथा महिलाओं के अधिकारों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान किया गया साथ ही साथ नेशनल लोक अदालत का आयोजन दिनांक 13 जुलाई 2024 को किया जावेगा। जिसमें न्यायालय में लंबित तथा प्रीलिटिगेशन के प्रकरण आपसी राजीनामा के आधार निराकरण होता। जिससे दोनों पक्ष के मतभेद दूर होते हैं तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण का निर्माण होता है।
उक्त अवसर में कैलाश पवार प्राचार्य डी.पी.एस स्कूल बालकोनगर एवं पैरालीगल वाॅलीण्टियर्स रमाकांत दुबे,गोपाल चन्द्रा उपस्थित थे। उनके द्वारा विधिक योजनाओं के संबंध में पाम्पलेट का वितरण किया गया ।
