Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » रोजाना,अभ्यास से दिल रहेगा मजबूत और सेहतमंद, हार्ट ब्लॉकेज खोलने में मददगार हैं ये 4 योगासन…
    समाचार

    रोजाना,अभ्यास से दिल रहेगा मजबूत और सेहतमंद, हार्ट ब्लॉकेज खोलने में मददगार हैं ये 4 योगासन…

    By Tv 36 HindustanApril 20, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली :- ज्यादा तला-भुना खाने और एक्सरसाइज न करने की वजह से नसों में कोलेस्ट्रॉल और फैट जमा हो जाता है। इसकी वजह से हार्ट ब्लॉकेज की समस्या हो सकती है। ऐसे में, ब्लड फ्लो सही तरीके से नहीं हो पाता है, जिससे ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंच पाती है। अगर आप अपने दिल को मजबूत और सेहतमंद बनाए रखना चाहते हैं, तो नियमित योगाभ्यास शुरू कर दें। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके नियमित अभ्यास से हार्ट ब्लॉकेज को खोलने में मदद मिल सकती है

    भुजंगासन-
    इस आसन को करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं।
    अपनी कोहनियों को कमर से सटा के रखें और हथेलियां ऊपर की ओर रखें।
    अब धीरे-धीरे सांस भरते हुए, अपनी छाती को ऊपर की ओर उठाएं।
    उसके बाद अपने पेट वाले हिस्से को धीरे-धीरे ऊपर उठा लें।

    इस स्थिति में 30-60 सेकंड तक रहें।
    फिर सांस छोड़ते हुए प्रारंभिक मुद्रा में आ जाएं।

    इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।

    वृक्षासन-
    इस आसन को करने के लिए योगा मैट पर खड़े हो जाएं।

    अब अपने दाहिने पैर को घुटने को मोड़ें और दाहिने पैर के तलवे को बाएं पैर की जांघ पर सटाने का प्रयास करें।

    इस दौरान अपने बाएं पैर पर शरीर का वजन संतुलित करें और सीधे खड़े रहने की कोशिश करें।

    इसके बाद सांस लेते हुए, अपने दोनों हाथों को सिर के ऊपर ले जाकर नमस्कार की मुद्रा बनाएं।

    इस स्थिति में 30-60 सेकंड तक रहें।

    फिर सांस छोड़ते हुए प्रारंभिक मुद्रा में आ जाएं।

    इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।

    धनुरासन-
    इस आसन को करने के लिए योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं।

    अपने दोनों हाथों को सीधा रखें।

    अब अपने घुटनों को मोड़ते हुए सांस छोड़ें।

    अपनी एड़ी को अपने नितंबों के पास लाएं।

    अब धनुषाकार होते हुए, अपने पैरों की उंगलियों को हाथों से पकड़ें।

    अब गहरी सांस लेते हुए अपनी छाती को जमीन से ऊपर उठाएं।

    फिर सांस छोड़े हुए, वापस प्रारंभिक मुद्रा में आ जाएं।

    इस आसन को आप 3 से 5 बार कर सकते हैं।

    गौमुखासन-
    इस आसन को करने के लिए योगा मैट पर अपने दोनों पैरों को आगे करके बैठ जाएं।

    अपने दोनों हाथों को बगल में रखें।

    अब अपने बाएं पैर को घुटने से मोड़ें।

    इसके बाद, अपने दाएं पैर को घुटने से मोड़ें और बाएं पैर के ऊपर रख दें।

    फिर अपने बाएं हाथ को कोहनी से मोड़कर पीठ पर ले जाएं और ऊपर को रखें।

    इसी तरह अपने दाएं हाथ को कोहनी से मोड़कर पीछे की तरफ ले जाएं और इससे बाएं हाथ को पकड़ेंहैं।

    इस स्थिति में 30 सेकेंड के लिए रहें।

    फिर धीरे-धीरे प्रांरभिक अवस्था में लौट आएं।

    इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।

    Post Views: 935

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleAICC के सह प्रभारी तजिंदर सिंह बिट्टू ने दिया, इस्तीफा हिमाचल कांग्रेस को बड़ा झटका…
    Next Article बालको में विधिक जागरूकता का आयोजन प्रकरण में दुर्घटना और साक्ष्य की महत्व को बताया गया
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सावन में इन चीज़ो का दान करने से बचे, नहीं तो फल के जगहे पाप की हो जाएगी प्राप्ति, महादेव जाएंगे रूठ…

    July 30, 2026

    प्रदेश में बस्तर से सरगुजा तक रेल संपर्क मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम…

    July 30, 2026

    सांसद के प्रयासों से जगमगाया प्रदेश खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में मोदी सरकार की योजनाओं से राज्य को मिली बड़ी सौगात…

    July 30, 2026

    “सीता” प्रदर्शनी 1 अगस्त को,ड्राइंग सहित तंबोला प्रतियोगिता का भी आयोजन…

    July 30, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सावन में इन चीज़ो का दान करने से बचे, नहीं तो फल के जगहे पाप की हो जाएगी प्राप्ति, महादेव जाएंगे रूठ…
    • प्रदेश में बस्तर से सरगुजा तक रेल संपर्क मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम…
    • सांसद के प्रयासों से जगमगाया प्रदेश खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में मोदी सरकार की योजनाओं से राज्य को मिली बड़ी सौगात…
    • “सीता” प्रदर्शनी 1 अगस्त को,ड्राइंग सहित तंबोला प्रतियोगिता का भी आयोजन…
    • प्रदेश में भारी बारिश पर CM विष्णुदेव साय का हाई अलर्ट, सभी जिलों को सतर्क रहने और राहत-बचाव तेज करने के निर्देश…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?