Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » यहां ईंधन उत्पादों जैसे पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर लगाई गई पाबंदी, जिसके पीछे है ये बड़ी वजह…
    News

    यहां ईंधन उत्पादों जैसे पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर लगाई गई पाबंदी, जिसके पीछे है ये बड़ी वजह…

    By Tv 36 HindustanMay 2, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- त्रिपुरा सरकार ने राज्य में कुछ आकस्मिक परिस्थितियों की वजह से पेट्रोल-डीजल की खरीदारी और बिक्री पर कुछ पाबंदिया लगाई हैं. त्रिपुरा सरकार ने बुधवार को पेट्रोल और डीजल बेचने-खरीदने की सीमा तय कर दी है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है कि राज्य में त्रिपुरा तक आने वाली मालगाड़ियों के आने में दिक्कत की वजह से ईंधन के भंडार में आई कमी के मद्देनजर ये बड़ा फैसला लिया गया है.

    असम में लैंडस्लाइड की वजह से त्रिपुरा में मालगाड़ियां रुकीं

    असम के जतिंगा में बड़े पैमाने पर हुए भूस्खलन की वजह से त्रिपुरा आने वाली मालगाड़ियां को दिक्कतें हो रही हैं और ये बाधित हुई हैं. मरम्मत कार्य के बाद 26 अप्रैल को पैसेंजर ट्रेन की सेवाएं बहाल कर दी गई थी लेकिन जतिंगा के रास्ते वाली ट्रेन सेवाएं रात को अब भी कैंसिल्ड हैं.

    त्रिपुरा सरकार की ओर से दी गई जानकारी

    खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग के एडीशनल सेक्रेटरी निर्मल अधिकारी ने कहा,राज्य में आने वाली मालगाड़ियों की आवाजाही बाधित होने के कारण पेट्रोल और डीजल की सप्लाई में कमी हुई है. इसलिए ईंधन उत्पादों जैसे पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर एक मई से अगले आदेश तक कुछ पाबंदी लगाने का फैसला किया गया है.”

    जानें राज्य में पेट्रोल-डीजल की खरीदारी और बिक्री के नए नियम

    खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक पेट्रोल और डीजल की बिक्री के लिए कुछ लिमिट तय की गई हैं जो इस तरह हैं-

    टू-व्हीलर व्हीकल रोजाना 200 रुपये और फोर व्हीकल व्हीकल 500 रुपये डेली तक का पेट्रोल खरीद सकेंगे.”

    आदेश में पेट्रोल पंपों से कहा गया है कि वे एक दिन में एक बस को सिर्फ 60 लीटर डीजल ही बेच सकते हैं.

    मिनी बस और ऑटो रिक्शा और तिपहिया वाहनों के लिए यह लिमिट क्रमश: 40 और 15 लीटर रोजाना होगी.

    Post Views: 475

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleहाईकोर्ट से फैसले के आहट के बीच अफजल अंसारी ने किया बड़ा फैसला,इस बेटी को सौंप सकते हैं सियासी विरासत,जाने…
    Next Article सीएम साय आज प्रदेश के इन चार अलग अलग लोकसभा क्षेत्र के दौरे पर,करेंगे प्रचार प्रसार…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    अमेरिका ने इस प्रदेश की SBL Energy पर लगाया प्रतिबंध, कंपनी ने आरोपों को बताया बेबुनियाद…

    June 29, 2026

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव 29 जून को करेंगे 2 बड़ी सौर परियोजनाओं का लोकार्पण…

    June 29, 2026

    प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों का इंतजार हुआ खत्म; प्रमोशन को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, इतने विभागों की बुलाई…

    June 29, 2026

    आपातकाल के योद्धा’ स्मारिका का विमोचन, CM बोले- लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए…

    June 29, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अमेरिका ने इस प्रदेश की SBL Energy पर लगाया प्रतिबंध, कंपनी ने आरोपों को बताया बेबुनियाद…
    • मुख्यमंत्री डॉ. यादव 29 जून को करेंगे 2 बड़ी सौर परियोजनाओं का लोकार्पण…
    • प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों का इंतजार हुआ खत्म; प्रमोशन को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, इतने विभागों की बुलाई…
    • आपातकाल के योद्धा’ स्मारिका का विमोचन, CM बोले- लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए…
    • इस प्रदेश में बड़ा गोलमाल; सरकारी स्कूल के प्रांगण में 5 साल से चल रहा प्राइवेट स्कूल, अफसर को…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?